टॉलीवुड

एक्टर Chiranjeevi Sarja की मौत के बाद पत्नी मेघना और नवजात शिशु हुए कोरोना संक्रमित, एक्ट्रेस बोलीं- हम इस जंग को जीतेंगे

स्टार चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja)की पत्नी मेघना राज और बेटा हुए कोरोना पॉजिटिव स्टार चिरंजीवी सरजा की मौत 7 जून, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से हुई थी
less than 1 minute read
Meghna and newborn baby corona infected
Meghna and newborn baby corona infected

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के जाने माने स्टार चिरंजीवी सरजा की मौत 7 जून, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। जिस समय उनकी मौत हुई उस समय उनकी पत्नी मेघना राज गर्भवती थी। अभी नवजात शिशु इस दुनिया से पूरी तरह से घुल-मिल भी नही पाया था कि मां और नवजात बच्चा दोनों कोरोना से संक्रमित हो गए। एक्ट्रेस मेघना ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते हुए बताई कि उनका बेटा और वो कोरोना पॉजिटिव हैं। साथ ही उनके पैरेंट्स के लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मेघना ने बताया कि जो भी हमारे संपर्क में आए हों, वो भी सावधानी बरतें।

मेघना ने लिखा- चिरु (चिरंजीवी) के फैन और दोस्त घबराएं नहीं। हमारा इलाज चल रहा है और हम ठीक हो रहे हैं। जूनियर भी ठीक है और उसने मुझे हर सेकंड व्यस्त रखा है। एक परिवार के तौर पर हम ये जंग लड़ेंगे और जीतकर आएंगे। मेघना की इस पोस्ट पर सभी ने जल्द ही ठीक होने की शुभकामना मैसेज दिए हैं।

चिरु की मृत्यु के बाद मिली बेहद अहम सीख- मेघना

चिरंजीवी के बेटे के जन्म लेने के बाद उसके नामकरण की रस्में घर पर पूरी की जा रही थी।जिसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। चिरंजीवी की मौत के बाद मेघना ने उनकी यादों के सहारे रहकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। अव वो अपने बच्चे को पिता के रास्ते चलाने की भरपूर कोशिश कर रही है। चिरु के जाने के बाद मुझे बेहद अहम सीख मिली कि वर्तमान की खुशियों का लुत्फ उठाना चाहिए, क्योंकि कोई नहीं जानता कि कल क्या होने वाला है।

Updated on:
09 Dec 2020 11:23 am
Published on:
09 Dec 2020 10:30 am