टॉलीवुड

इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, तस्वीर देख सहम जाएंगे आप भी

आगे चल रही एक एसयूवी कार ने हाईवे पर अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 12:11 PM IST
monal gajjar
monal gajjar

जानी-मानी एक्ट्रेस मोनल गज्जर एक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में उनकी कार चकनाचूर हो गई लेकिन मोनल की जान बालबाल बच गई। चौंकानें वाली बात ये है कि मोनल ने खुद इस घटना की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। बता दें कि ये हादसा उदयपुर हाईवे पर हुआ।

ट्विटर पर लिखा पोस्ट:
मोनल गज्जर ने अपने एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, 'उदयपुर हाईवे पर मेरा एक बहुत बुरा सड़क हादसा हो गया। मैं जन्मदिन ट्रिप के बाद अपने पारिवारिक दोस्तों के साथ अहमदाबाद के लिए लौट रही थी। लेकिन इन सभी के बीच एक राहत की बात ये है कि इतने बड़े एक्सीडेंट के बावजूद मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। लेेकिन इस हादसे में मेरी कार पूरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गई। हम सब सुरक्षित हैं।'

भयानक हो सकता था हादसा :
रिपोर्ट्स की मानें तो मोनल अपने पारिवारिक दोस्तों के साथ कार से अहमदाबाद की ओर लौट रहीं थी। वहीं कार मोनल का ड्राइवर चला रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी कार के आगे चल रही एक एसयूवी कार ने हाईवे पर अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे। उसने भी कार के सामने आईं बकरियों के आने की वजह से ब्रेक लगाया था। वहीं उनकी कार उससे टकराकर पटली खाते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई। सामने आया कि उस एसयूवी के सामने अचानक से बकरियां आ गईं थी। जिसके बाद उनकी कार भी उससे टकराई और ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उनकी कार पलटी खाते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई। वहीं तेजी आ रहे ट्रक ने भी समय रहते ब्रेक लगा दिया। वरना ये हादसा और भी गंभीर रूप ले लेता। इतने बड़े हादसे के बाद भी किसी को खरोच तक नहीं आई।

कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम:
बात दें कि मोनल ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर तेलुगू, तमिल, मलयालम और मराठी सहित अन्य भाषाई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं हैं। वहीं वह बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में नजर आईं हैं। लेकिन वह इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं।

Published on: