
Radhika Kumarswamy
कर्नाटक में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक साउथ अभिनेत्री गूगल पर काफी ट्रेंड कर रही है। इस अभिनत्री का नाम है राधिका कुमारस्वामी। यह कोई और नहीं बल्कि जेडीएस के नेता और कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी है। राधिका कन्नड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और प्रोड्यूयर हैं। वह अपनी खूबसूरती के कारण गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं।
स्कूल के दिनों में किया फिल्मों में डेब्यू:
राधिका अपने स्कूली दिनों में ही फिल्मी लाइन में आ गई थीं। उन्होंने 2002 में कन्नड फिल्म ‘नीला मेघा शमा’ से डेब्यू किया। अपनी डेब्यू फिल्म के वक्त वह नौंवी में पढ़ती थीं। हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘नीनागागी’ है।
निजी रिश्तों को लेकर रहीं चर्चाओं में:
राधिका फिल्मों से ज्यादा अपने निजी रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चाओं में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2000 में राधिका ने रतन कुमार से मंदिर में छिपकर शादी कर ली। इस शादी के लिए राधिका के परिजन राजी नहीं थे। मामला इतना बढ़ गया कि रतन कुमार ने राधिका के पिता के खिलाफ पुलिस में अगवा करने की शिकायत दर्ज करवाई कि कॅरियर खत्म होने के डर से उसके पिता उसे अपने साथ ले गए।
मां का आरोप:
इस मामले में राधिका की मां ने रतन कुमार पर आरोप लगाए कि उसने बहला—फुसलाकर उसकी बेटी से शादी की है। साथ ही यह भी खुलासा किया कि उस वक्त उनकी बेटी की उम्र मात्र 14 साल थी।
जेडीएस नेता कुमारस्वामी से की शादी:
वर्ष 2010 में राधिका ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने 2006 में जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है।
गूगल पर कर रही ट्रेंड:
कर्नाटक के सियासी घमासान के बीच लोग गूगल पर कुमारस्वामी की पत्नी को भी सर्च कर रहे हैं। जिसकी वजह से राधिका गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। बता दें कि कर्नाटक में पहले बीजेपी सरकार बनाने जा रही थी लेकिन फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद अब वहां कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार बन रही है। जेडीएस के नेता कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Published on:
22 May 2018, 4:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.