टॉलीवुड

Shocking! पवन सिंह संग विवादों में रहीं अक्षरा सिंह ने रचा डाली शादी? फेरें लेते Video हुआ वायरल

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की दुल्हन वाली तस्वीर हुई वायरल इस एक्टर के साथ शादी के जोड़े में दिखाई दीं फैंस ने दी शादी की बधाई

2 min read
Dec 06, 2019
akshara

नई दिल्ली | भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की दुल्हन बनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन हर कोई उनकी इस शादी से हैरान है कि आखिर ये क्या हुआ। दरअसल अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। साथ ही उनके साथ एक और फोटो में अक्षरा सिंह दूल्हे के साथ भी नजर आ रही हैं। ये दूल्हा कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्टर अरविंद कुमार उर्फ अकेला कल्लू हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू से शादी कर ली है। फोटो पोस्ट होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई भी देनी शुरु कर दी। लेकिन असल में सच ये है कि लेकिन अक्षरा की शादी असलियत में नहीं बल्कि फिल्म में हुई है। ये तस्वीरें फिल्म के सेट की है। सेट से वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कल्लू के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस को लगा कि अक्षरा ने पवन सिंह को छोड़कर किसी और से शादी कर ली है।

बता दें कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) के अफेयर के चर्चे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छाए रहते हैं। बहुत दिनों से फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। पवन सिंह पर अक्षरा ने हमला करवाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं अक्षरा ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और यू-ट्यूब पर उनके खिलाफ कमेंट्स, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने बाद में सब कुछ खत्म कर लिया।

Published on:
06 Dec 2019 04:49 pm