
फिल्म 'Killer'(This photo form x:@_MovieTamil)
Filming bomb blast scene on SJ Suryah 'Killer' set: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर और निर्देशक एसजे सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'किलर' की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 1 युवा टेक्नीशियन की जान चली गई, जबकि 3 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
खबरों के मुताबिक ये हादसा बुधवार यानी आज सुबह चेन्नई के पेरंबूर इलाके में स्थित बिन्नी मिल्स परिसर में हुआ। फिल्म के लिए एक बम से जुड़ा सीन शूट किया जा रहा था। इसी दौरान यूज किया जा रहा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद कई तकनीकी कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
इसके बाद, घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 26 वर्षीय टेक्नीशियन मधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तो वहीं 3 घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है। पुलिस और राहत दल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बता दें, सभी घायल कर्मचारी स्पेशल इफेक्ट्स विभाग से जुड़े थे। अब जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी की जांच की जा रही है।
फिल्म के लीड एक्टर और निर्देशक एसजे सूर्या की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय वे सेट पर मौजूद थे या नहीं। इस घटना ने एक बार फिर फिल्म सेट पर काम करने वाले तकनीशियनों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ सालों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग के दौरान कई गंभीर हादसे सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में स्टंट स्टार्स, आर्ट विभाग के कर्मचारियों और सहायक निर्देशकों की जान भी जा चुकी है।
दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि बड़े एक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स वाले सीन्स की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाना बेहद जरूरी है। फिलहाल 'किलर' की शूटिंग रोक दी गई है और सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
Updated on:
03 Jun 2026 05:04 pm
Published on:
03 Jun 2026 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
