टॉलीवुड

Allu Arjun Birthday: ट्रोल होने से लेकर मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यु तक, जानिए अल्लू अर्जुन की सक्सेस स्टोरी

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन बेहद पसंदीदा और टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार हैं। अल्लू अर्जुन की यह जर्नी बेहद इंस्पायरिंग रही है। एक समय ऐसा था जब अल्लू अपनी एक मूवी को लेकर भयंकर ट्रोल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त कमबैक किया। आइए आपको बताते हैं क्या है उनके सक्सेस की कहानी।

2 min read
Apr 07, 2024

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन का ये जन्मदिन बहुत खास होने वाला है। इसी दिन अल्लू की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 का टीजर रिलीज होने जा रहा है। अल्लू की इस सफलता के पीछे उनकी खुद पर की गई मेहनत है। पिछले दो दशकों में अल्लू अर्जुन ने कई हिट फिल्में दी और दुनिया भर में लाखों फैंस का दिल जीता है।


अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पहली मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फिल्म में उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी उन्होंने नेगेटिव रिएक्शंस को खुद पर हावी नहीं होने दिया और अपने टैलेंट के दम पर धांसू कमबैक किया। काफी टाइम तक ट्रोलिंग का सामना करने के बाद 2004 में सुकुमार के डायरेक्शन में आई मूवी ‘आर्य’ के साथ सफलता का स्वाद चखा। मूवी में उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई और उनको अपने रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ तेलुगु एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
यह भी पढ़ें: पुष्पा 2 का एक और पोस्टर आया सामने, अल्लू अर्जुन ने शेयर की ‘डबिंग सेशन’ स्टोरी


‘आर्य’ के बाद अल्लू अर्जुन के करियर का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ता ही गया। उन्होंने बनी, देसमुदुरु, पारुगु, आर्य 2, वेदम, रेस गुर्रम और पुष्पा: द राइज जैसी कई धमाकेदार फिल्में कीं। अल्लू अपने डांस स्किल के लिए भी जाने जाते हैं। अल्लू की डांसिंग स्किल्स उनकी मूवीज के लिए ट्रेडमार्क बन जाती हैं। पुष्पा मूवी को ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके आलोचकों ने भी खूब सराहा।
यह भी पढ़ें: Bollywood News in Hindi

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपनी जर्नी में नया 'मील का पत्थर' हासिल किया। आपको बता दें कि दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में अल्लू अर्जुन के मोम के पुतले का कुछ दिन पहले ही अनावरण किया गया है। इस अचीवमेंट के बाद अल्लू तमाम दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों में शुमार हो गए।अल्लू के मोम के इस स्टैच्यु को अला वैकुंठपुरमुलु की लाल जैकेट पहनाई गई है। इस वैक्स स्टैच्यू में अल्लू अपने आइकॉनिक 'पुष्पा' पोज को फ्लॉन्ट करते दिखाई रहे हैं।

Updated on:
08 Apr 2024 04:30 pm
Published on:
07 Apr 2024 11:51 pm
Also Read
View All