टॉलीवुड

कोरोना संक्रमित अल्लू अर्जुन की बेटी रख रही हैं उनका ख्याल, पिता के लिए बनाया खास डोसा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्ववांरटीन में हैं। इस दौरान उनकी बेटी ने उनके लिए खास डोसा बनाया है। जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं।

2 min read
Allu Arjun Daughter Makes Special Dosa For Father
Allu Arjun Daughter Makes Special Dosa For Father

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर तेजी से देश में बढ़ती जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना की वजह से हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस महामारी के चपेट में आने से बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड के स्टार्स भी खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद एक्टर ने खुद को होम क्वांरटीन कर लियाथा। इस बीच एक्टर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।

एक्टर ने शेयर की खास पोस्ट

दरअसल, कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी बेटी की कुछ वीडियो पोस्ट की थी। इस पोस्ट में एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी ने उनके लिए खास डोसा बनाया है। यही नहीं एक्टर ने अपनी बेटी की तस्वीरें भी फैंस को दिखाईं जिसमें उन्होंने बताया कि 'उनकी बेटी ने ऐसा डोसा बनाया है। जिसे वह कभी नहीं भूल सकते हैं।'

पोस्ट शेयर कर दी थी कोरोना पॉजिटिव की जानकारी

आपको बता दें एक्टर अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्टर ने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर भी एक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने एक पोस्ट अपने फैंस संग शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 'वह कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वह होम आइसोलेट हो गए हैं। साथ ही एक्टर ने कहा था कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे। वह भी अपना टेस्ट करवा लें। साथ ही एक्टर ने फैंस से कहा कि वह पूरी तरह से ठीक उनके फैंस ज्यादा परेशान ना हो।'

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म


एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें को वह जल्द ही फिल्म 'पुष्पा' में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज़ होगी। जिसमें हिंदी, मलयालम. तेलुगू और तमिल भाषाएं शामिल हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभाती हुईं नज़र आएंगी। फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को फिल्म रिलीज़ होगी।

Published on:
06 May 2021 02:59 pm