
Anirudh Ravichander-Kavya Maran wedding reception Card Viral: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) और साउथ सिनेमा के फेमस संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) की शादी और रिसेप्शन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में दोनों के हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड सामने आ गया है, जिसकी रॉयल्टी और विंटेज डिजाइन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कार्ड की तस्वीरें वायरल होते ही इस सेलिब्रेशन और दिग्गज मेहमानों की लिस्ट को लेकर हलचल और तेज हो गई है।
काव्या मारन (Kavya Maran) और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड 'पिंक व्हिसल मैन' की रंजनी अयंगर द्वारा डिजाइन किया गया है। यह इनविटेशन कार्ड एक खूबसूरत आइवरी और पाउडर-ब्लू रंग के कीपसेक बॉक्स में नजर आ रहा है। इस पर उभरी हुई स्टेशनरी, बारीक डिटेलिंग और विंटेज-स्टाइल क्रेस्ट सील लगी है। बारोक स्टाइल से प्रेरित इस बेहद क्लासी और लग्जरी कार्ड की झलक जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, नेटिजंस इसकी तारीफ करने लगे।
चेन्नई में होने वाले इस भव्य रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर तय की गई है। लेकिन, चर्चाएं यह भी हैं कि दोनों इस रिसेप्शन से पहले नवंबर में ग्रीस में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान शादी के बंधन में बंध सकते हैं, क्योंकि अभी तक कपल की तरफ से शादी की जगह और तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिसका दोनों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने अनिरुद्ध के माता-पिता (अभिनेता रवि राघवेंद्र और लक्ष्मी रविचंदर) के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया है। इसके अलावा, मारन परिवार और अनिरुद्ध ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी मुलाकात कर उन्हें कार्ड सौंपा है।
राजनीतिक दिग्गज: पीएम नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के सीएम विजय, तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी, पूर्व सीएम और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू।
फिल्म इंडस्ट्री के सितारे: अनिरुद्ध के चाचा और सुपरस्टार रजनीकांत, ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान, अभिनेता शिवकार्तिकेयन, अजित कुमार, अल्लू अर्जुन और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार।
अनिरुद्ध, जो इन दिनों रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' के म्यूजिक में बिजी हैं। वहीं, सन टीवी की डायरेक्टर व आईपीएल का जाना-माना चेहरा काव्या मारन की यह शादी यकीनन साल के सबसे बड़े और भव्य आयोजनों में से एक होने जा रही है।