टॉलीवुड

प्रभास की वजह से अनुष्का ने किया बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट

प्रभास चाहते हैं कि अनुष्का अगर बॉलीवुड में डेब्यू करें तो वह सिर्फ उन्हीं के साथ करें।

2 min read
Mar 19, 2018
prabhash

साउथ सुपरस्टार प्रभास को फिल्म 'बाहुबली: द कनक्लूजन' से एक अलग ही पहचान मिली है। उनकी इस फिल्म ने साउथ सिनेमा को सफलता के शिखर पर पहुंचाया है। इस फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यहां तक की फिल्म की सफलता के बाद अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी ने ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जमकर सुर्खियां बटोरीं। फिल्म 'बाहुबली' की सफलता के बाद प्रभास को बॉलीवुड फिल्मों के कई आॅफर मिले। जल्द ही प्रभास बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वहीं बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी को भी बॉलीवुड की कई फिल्मों के आॅफर मिले थे लेकिन उन्होंने इन ऑफर को ठुकरा दिया है।
खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले ही अनुष्का को एक बॉलीवुड फिल्म के लिए आॅफर मिला था लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया। उनके इस फिल्म को मना करने की सबसे बड़ी वजह कोई और नहीं बल्कि बाहुबली प्रभास हैं। सूत्रों की मानें तो प्रभास चाहते हैं कि अनुष्का अगर बॉलीवुड में डेब्यू करें तो वह सिर्फ उन्हीं के साथ करें। यहीं नहीं उनका कहना है कि वह उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी 'यू वी क्रिएशन्स' के बैनर तले बनीं फिल्म में उन्हीं के साथ काम करें।' अनुष्का शेट्टी और प्रभास के फैन्स एक बार फिर दोनों को एक साथ फिल्म में देखना चाहते हैं।
अनुष्का और प्रभास के रिलेशनशिप को लेकर आएदिन खबरें पहले से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं इस तरह से प्रभास का अनुष्का से एक साथ काम करने वाली बात एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आई है। हालांकि दोनों ने अब तक इसे अच्छी दोस्ती का नाम दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों दिसंबर तक शादी कर सकते हैं।
प्रभास के अपकमिंग प्रोेजेक्ट की बात करें तो इस वक्त वह फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर काम कर रहीं हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। खबरों की मानें तो 'साहो' फिल्म 150 करोड़ के बजट की फिल्म है।

ये भी पढ़ें

बाहुबली से लेकर बिग बॉस तक, इन फेमस स्टार्स की है आवाजें
Published on:
19 Mar 2018 08:43 am
Also Read
View All