टॉलीवुड

‘बाहुबली’ की देवसेना का लॉकडाउन में बदला लुक

साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं। लेकिन इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है।
2 min read
anushka_shetty.jpg
Anushka Shetty

नई दिल्ली। बाहुबली फेम साउथ मूवी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की गिनती सुपरहिट एक्ट्रेसेस में होती है। वह करोड़ों लोगों के दिलों में राज करती हैं। उनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। फिल्म 'बाहुबली' ने उन्हें काफी फेम दिलाया। फिल्म में उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ हुई। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।

अनुष्का का बदला हाल
अनुष्का शेट्टी की वायरल हो रही तस्वीर को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। इस तस्वीर में अनुष्का का काफी बदली हुई नजर आ रही हैं। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ है। उनका ये हाल देखकर हर कोई चौंक गया। उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो अनुष्का के बिना मेकअप के लुक की तारीफ कर रहे हैं। वो उनकी स्माइल और खूबसूरती को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

साल 2015 में बढ़ाया वजन
बता दें कि अनुष्का शेट्टी ने 16 साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उस वक्त वह बेहद सिंपल हुआ करती थीं। लेकिन उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन देकर लोगों के होश उड़ा दिए। जिसके बाद फैंस उनकी हॉटनेस के कायल हो गए। हालांकि साल 2015 में फिल्म 'साइज जीरो' के लिए अनुष्का ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था। उनका लुक देख हर कोई हैरान रह गया था। उसके बाद फिल्म 'बाहुबली' के लिए उन्होंने वजन कम कर लिया था। लेकिन एक बार फिर उनका बढ़ा हुआ वजन देख फैंस हैरान रह गए।

अनुष्का शेट्टी के प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार निशब्दम में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन और शालिनी पांडे लीड रोल में हैं। कोविड के कारण फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके साथ ही, वह जल्द ही तेलुगु फिल्म स्टार नवीन पॉलीशेट्टी के साथ फिल्म में दिखाई दे सकती हैं।

Published on:
16 May 2021 02:39 pm