टॉलीवुड

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा ‘आइ हो दादा कईसन पियवा के चरितर बा’, वीडियो वायरल

वह एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों गायकी में भी हाथ आजमा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 8:17 PM IST
Akshara singh
Akshara singh

यूं तो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया है। पिछले कुछ दिनों से यूट्यूब पर इनकी आवाज में सावन पर भोले के गीत के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इनके इन वीडियोज को फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वह एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों गायकी में भी हाथ आजमा रही हैं। बहरहाल, इन दिनों उनका एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह भोजपुरी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' का गाना 'आइ हो दादा कईसन पियवा के चरितर बा' पर स्टेज पर डांस करते हुए नजर आई हैं।

वेव म्यूजिक पर किया गया रिलीज

अक्षरा सिंह का ये वीडियो वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस वीडियो को अभी तक 53 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि वीडियो में उनके इस लाइव स्टेज परफॉर्मेंस को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं यह वीडियो लगभग 8 माह पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि वह इस वीडियो में भोजपुरी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' का गाना 'आइ हो दादा कईसन पियवा के चरितर बा' पर अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। इस गाने के अलावा उन्होंने कई गानों पर डांस किया। अक्षरा ने शानदार लुक में डिजाइनर ड्रेस पहना हुआ है।

अक्षरा ने कांवर भजन 'भाग जाइब ससुरा से' भी गाया है

बता दें कि अक्षरा ने कांवर भजन 'भाग जाइब ससुरा से' को भी अपनी आवाज दी है। जिसे वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस सॉन्ग को अभी तक 12 लाख बार देखा जा चुका है, और सावन के इस महीने में इसे और भी देखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया है और वह अब सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार है।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं