टॉलीवुड

भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह की ये एक्ट्रेस फंसी थी सेक्स रैकेट मामले में, अब सामने आया सनसनीखेज सच

दिया ने इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को पूरी तरह से संदिग्ध बताया।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 11:19 AM IST
Bhojpuri Actress Diya Singh in sex scandal
Bhojpuri Actress Diya Singh in sex scandal

इसी साल जुलाई के महीने में हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के एक 5 सितारा होटल में छापेमारी के बाद एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। छापेमारी में भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह और एक्‍शन स्‍टार यश कुमार के साथ फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस दिया सिंह भी पकड़ी गई थीं। लंबे कानूनी प्रक्रिया के बाद अब इस मामले में कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, 'उनको इस रैकेट में फंसाया गया था। उन्हें फिल्म के ऑफर के बहाने हैदराबाद बुलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने अचानक कार्रवाई कर दी और उन्‍हें हिरासत में ले लिया।'

diya singh in sex scandal" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/25/bhojpuri1_3464202-m.jpg">

पुलिस की भूमिका को बताया संदिग्ध:
दिया ने इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को पूरी तरह से संदिग्ध बताया। उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा, 'कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। मुझे शुरू से न्‍यायालय पर भरोसा था।' यहीं नहीं दिया ने इस मामले में बनाए गए वीडियो तक को फर्जी बताया है। वह कहती हैं, 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई और लड़कियों के साथ ऐसा ही किया गया है। लेकिन वह चुप रहीं। कईयों ने डर की वजह से अपना मुंह नहीं खोला और कई ने तो मौत के गले लगा लिया। लेकिन मैं कायर नहीं। जब मैं गलत नहीं, तो मुझे डर नहीं लगा और मैंने अपनी लड़ाई जीती।'

ये था पूरा मामला:
एक्ट्रेस बताती हैं, 'साउथ की फिल्‍म के लिए मुझे जनार्दन राव और जॉनी नाम के व्‍यक्ति ने अप्रोच किया था। इसके बाद उन्‍होंने मीटिंग और साइनिंग के लिए फ्लाइट का टिकट भेजा और मुझे बताया कि मेरे लिए होटल में अलग रूम बुक हैं।' आगे वह कहती हैं, 'मेरी गलती इतनी थी कि मैंने बिना कंफर्म किया और वहां चली गई। जिसके बाद होटल में छापेमारी हुई और पुलिस ने मेरे साथ जनार्दन राव और जॉनी को भी पकड़ कर लिया। असल में वो दोनों डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे, जिन्‍होंने मुझे फिल्म दिलाने के नाम पर हैदराबाद बुलाया था।'

Published on: