27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड, हॉलीवुड, टॉलीवुड के साथ ऑलीवुड की फिल्म रिलीज

बहुप्रतीक्षित टेलीफिल्म ‘मेरी बहु’ रिलीज, बृजवुड के जनक शिवकुमार को श्रद्धांजलि है ये फिल्म।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 10:32 AM IST

Film release

Film release

अलीगढ़। बॉलीवुड, हॉलीवुड, टॉलीवुड के साथ अब बृजवुड और ऑलीवुड भी मैदान में है। मुंबई के फिल्म उद्योग को बॉलीवुड कहा जाता है। विदेशी फिल्म उद्योग को हॉलीवुड कहते हैं। तमिल फिल्म उद्योग को टॉलीवुड कहा जाता है। इसी तरह बृज क्षेत्र के फिल्म उद्योग को बृजवुड कहते हैं। अलीगढ़ क्षेत्र भी फिल्म निर्माण में सक्रिय है। इसे ऑलीवुड नाम दिया गया है।

बृज के शिवकुमार ने बनाया स्थान

फिल्म निर्माण क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पंकज धीरज ने बताया कि वो समय आने वाला है जब बृजवुड और ऑलीवुड भी अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस दिशा में अभी लघु प्रयास चल रहे हैं। बृजवुड के जनक शिवकुमार हैं, जिन्होंने अलीगढ़ के छोटे से गांव से निकल मुंबई में स्थान बनाया और बृज आधारित कई फिल्में बनाईं।

‘मेरी बहु’ फिल्म रिलीज

अलीगढ़ में कलाकारों को निरंतर फिल्मों के द्वारा ब्रेक देने के चलते ऑलीवुड फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट द्वारा निर्माण की गई नई फिल्म ‘मेरी बहु’ शुक्रवार को ग्लोबली सोशल मीडिया चैनल पर रिलीज की गई। इस फिल्म को टीवी चैनल व फिल्म फेस्टिवल में भेजा जायेगा।

इन्होंने निभाई भूमिका

रामघाट रोड स्थित एएफटीवीआई पर आधुनिक-पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर बनी इस फिल्म को सिने बाल कलाकार हिमाद्री धीरज व सामाजिक कार्यकर्ता चारु चौहान ने रिलीज किया। फिल्म में कलाकारों के रूप में एफएम 92.7 के एमजे अभिनव पाठक, मशहूर संगीतकार चंदन चटर्जी, ऊषा चंद्रा, जिया, राधिका, श्वेता, मौ. जाबिर, युक्ति, माधुरी आदि ने भूमिका निभाई है।

फिल्म निर्माता शिव कुमार को श्रद्धांजलि

करीब 40 मिनट की इस फिल्म के निर्माता पंकज धीरज व निर्देशक भूपेंद्र सिंह हैं। कहानीकार बीटू आजाद, डीओपी सुशील पंडित हैं। निर्देशक भूपेंद्र सिंह व निर्माता पंकज धीरज ने बताया कि ये फिल्म बृजवुड को बॉलीवुड में एक पहचान दिलवाने वाले अलीगढ़ मूल के निर्माता, निर्देशक व एक्टर स्व. शिव कुमार को एक श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अन्त में फिल्म के कलाकार चन्दन चटर्जी की माता जी के निधन पर शोक संवदेना भी व्यक्त की गयी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान मुख्य रूप से इनर व्हील क्लब झलक की अध्यक्ष काजल धीरज, ललितमोहन मिश्रा, अमित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रक्षा, गार्गी, गरिमा, दिया, नमिता, सुरभि आदि मौजूद रहे।