भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ( Pawan Singh Birthday ) का है जन्मदिन सॉन्ग 'लॉलीपॉप' ( Lolipop ) ने दिलाई दी थी खूब लोकप्रियता सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ( Akshara Singh ) भी लगा चुकी हैं करियर खत्म करने का आरोप
नई दिल्ली। आज भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ( Pawan Singh Birthday ) का 35वां जन्मदिन है। उनका जन्म बिहार के आरा में हुआ है। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करते हुए करीबन 15 साल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी करियर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। सिंगर पवन सिंह जितना अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उतना ही वह विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। चलिए आज आपको उनको बतातें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
'लॉलीपॉप' ( Lollipop ) के लिए विवादों में फंसे थे पवन सिंह
'लॉलीपॉप' ( Lollipop Song ) गाने ने देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं। इसी गाने की वजह से पवन सिंह विवादों ( Pawan Singh Controversy ) में घिर गए थे। लोगों ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने यह डबल मीनिंग गाना बनाया है।
अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप
पवन सिंह ने एक गाना बनाया था। जिसका नाम था 'सनिया मिर्जा के कट नथुनिया'। इस गाने को लेकर उन पर आरोप लगाया गया था कि वह समाज में अश्लीलता फैला रहे हैं। इस बात पर उन्होंने कहा था कि लोगों को अपनी सोच बदले की जरूरत है।
पत्नी कर लिया था सुसाइड
पवन सिंह तब भी सबसे ज्यादा सुर्खियों में आए थे। जब उनकी पहली पत्नी नीलम ( Pawan Singh Wife Neelam Suicide ) ने सुसाइड कर लिया था। उनकी पत्नी 8 मार्च 2015 को मुंबई के फ्लैट में मृत पाई गई थीं। लोगों ने इसका जिम्मेदार भी पवन सिंह को ठहराया था।
गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप
पहली पत्नी के देहांत के बाद पवन सिंह ने का नाम अक्षरा सिंह ( Akshara Singh ) संग भी जोड़ा गया। बताया जाता है कि पवन और अक्षरा काफी ( Akshara Pawan Relastionship ) लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी थे। एक इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा था कि पवन सिंह उनका ऐक्टिंग और सिंगिंग करियर बर्बाद करना चाहते थे। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह पर खुद को जान से मरवाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।
फैंस के बीच छाए रहते हैं
पवन सिंह अपने स्टाइल की वजह से भी लोगों के बीच काफी चर्चाओं में रहते थे। वह समय-समय पर फैंस को थैंक्यू मैसेज भी करते थे। यही वजह है कि उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई देते हैं।