
टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक रही Samantha Ruth Prabhu आज अपना 32वां Birthday मना रही हैं। वह इस इंडस्ट्री का जाना- माना नाम हैं। एक्ट्रेस ने साल 2017 में साउथ फिल्मों के सफल अभिनेता नागा चैतन्या से शादी की है। इसी के साथ अब वह साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के खानदान की बहू है।
समांथा ने 2013 में तेलुगू और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया था। ऐसा करने वाली वह रेवती के बाद दक्षिण फिल्मों की दूसरी अभिनेत्री बनी थीं। उन्की फिल्म 'मर्सल' और 'रंगस्थलम' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
एक्ट्रेस ने साल 2010 में रवि वर्मन की 'मॉस्को कावेरी' को साइन किया था, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्मगौतम मेनन द्वारा निर्देशित तेलुगू रोमांटिक फिल्म 'ये माया चेसाव' थी। फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म से उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
वैसे आपको बता दें कि बचपन से ही समांथा अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखती थीं। घर के हालत भले ही ठीक नहीं थे लेकिन समांथा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना मुनासिब समझा, लेकिन इस दौरान वह घर का खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी करती थीं। मॉडलिंग की दुनिया से ही उन्हें फिल्म 'ये माया चेसाव' का ऑफर मिला।