टॉलीवुड

इस एक्ट्रेस के कारण हुआ था Manoj Tiwari का पहली पत्नी से तलाक, कभी नहीं होना चाहते थे जुदा

मनोज तिवारी नहीं लेना चाहते थे पत्नी से तलाक दूसरी बेटी के पिता बने हैं मनोज तिवारी मनोज तिवारी ने दूसरी शादी को रखा था प्राइवेट
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2021, 1:29 PM IST
Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

नई दिल्ली | भोजपुरी सिनेमा से राजनीति में एंट्री करने वाले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों अपनी बेटी के जन्म को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दूसरी शादी की थी जिसे बिल्कुल प्राइवेट रखा था। लेकिन अब रिसेन्टली उनके दूसरी बार पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी के कई किस्से लाइमलाइट में हैं। कई लोगों को उनकी दूसरी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। हाल ही में मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने दोबारा शादी अपनी बड़ी बेटी जिया के कहने पर की थी। उनको पहली पत्नी से अलग हुए लगभग 10 साल का समय बीत चुका है। उनकी बेटी चाहती थी कि वो उनके साथ काम कर रही सुरभि से शादी कर लें। मनोज तिवारी अपनी पहली पत्नी से कभी भी अलग नहीं होना चाहते थे लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ा।

मनोज तिवारी ने बताया था कि पहली पत्नी रानी के आग्रह पर ही वो उनसे अलग हुए थे। जिसके बाद वो बेहद तनाव में रहे। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी ने एक एक्ट्रेस के कारण ऐसा फैसला लिया था। दरअसल, श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की नजदीकियों से उनकी पत्नी परेशान थीं। बिग बॉस 4 के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके अलावा दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया। मनोज और श्वेता आज भी एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं। लेकिन उनकी पत्नी को दोनों की दोस्ती पसंद नहीं थी। यहीं कारण है कि रानी ने मनोज तिवारी से तलाक लेने का मन बना लिया। साल 2012 में मनोज ने अपनी पत्नी के आग्रह करने पर उनसे तलाक लिया।

हाल ही में मनोज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। मनोज तिवारी ने बताया कि पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता खत्म हुए लगभग 10 साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों में बातचीत अब भी कायम बनी हुई है। वहीं दोनों की बेटी जिया से मनोज बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने ही अपने पिता को दोबारा शादी के लिए राजी किया। मनोज ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में अप्रैल महीने में सुरभि से शादी की थी। वो और सुरभि एक गाने में साथ काम कर चुके हैं। सुरभि एक सिंगर है, इसके अलावा वो उनका प्रशासनिक काम देखती थीं। जिया पहले ही सुरभि से परिचित थी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं