टॉलीवुड

Prabhu Deva की फिल्म ‘Bagheera’ का टीजर हुआ रिलीज़, साइको अंंदाज में नज़र आए अभिनेता

एक्टर प्रभु देवा ( Prabhu Deva ) की फिल्म 'बघीरा' ( Bagheera ) का टीज़र हुआ रिलीज़ टीजर में एक्टर के लुक ने चौंकाया फैंस को यूट्यूब पर रिलीज़ हुए टीज़र पर हुए 1 मिलियन
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2021, 5:07 PM IST
Choreography Prabhu Deva Film Bagheera Teaser Is Out It Goes Viral
Choreography Prabhu Deva Film Bagheera Teaser Is Out It Goes Viral

नई दिल्ली। डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा ( Prabhu Deva ) वैसे तो अपने शानदार डांस की वजह से साउथ और बॉलीवुड में मशहूर हैं। लेकिन अब प्रभु देवा अपने डांस के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं। हाल ही में प्रभु देवा की अपकमिंग फिल्म 'बघीरा ( Bagheera ) का टीजर आउट हो चुका है। जिसे देखने के बाद फैंस क्रेजी हो चुके हैं। टीजर में प्रभु एक अलग ही अवतार में नज़र आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद सबके होश उड़ गए हैं।

फिल्म 'बघीरा' के टीजर में प्रभु देवा को अलग-अलग अंदाज में देखा जा सकता है। टीजर में सबसे ज्यादा जो आकर्षित कर रही है वह प्रभु देवा का खौफनाक लुक और उनके चेहरे के भाव। जिसे देख प्रभु देवा को पहचान पाना बेहद ही मुश्किल हो चला है। टीजर के शुरूआत में प्रभु देवा को पागल खाने में दिखाया गया है। जिसके बाद उन्हें साइको के रोल में अलग-अलग रूप में देखा जा सकता है। टीजर देखने में काफी मजेदार लग रहा है। वहीं फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी अब बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

टीजर में प्रभु देवा संग एक्ट्रेस अमायरा दस्तूप ( Amyra Dastur ) नज़र आ रही हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो पर अब तक 12 लाख भी ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। वैसे आपको बता दें कोरियोग्राफर के साथ-साथ प्रभु देवा डायरेक्टर भी बन चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'वांटेड' (Wanted ) और 'राउडी रठौर' ( Rowdy Rathore ) जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। जल्द ही प्रभु देवा की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' ( Radhe: Your Most Wanted Bhai ) में सलमान खान और दिशा पाटनी ( Disha Patani ) नज़र आने वाली हैं।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा