नई दिल्ली। बीते साल 2020 कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स शादी की तो किसी ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ दी। इस साल भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां अभिनेता वरुण धवन ( Varun Dhawan ) ने साल के शुरूआत में ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे ले लिए तो वहीं अब मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa ) ने भी अपने बच्चे की प्लानिंग करते हुए नेशनल टेलीविज़न पर दिखाई दिए। हाल ही में हर्ष और भारती टीवी शो बिग बॉस के 14 ( Bigg Boss 14 ) सीज़न में नज़र आए थे। जहां वह अपने बच्चे के बारें में बात करते हुए दिखाई दिए। चलिए आपको बतातें हैं पूरा किस्सा।