टॉलीवुड

रजनीकांत की ‘दरबार’ ने 9वें दिन भी मचाया तहलका, कमाए 200 करोड़

दरबार ने पहले हफ्ते में ही कमा लिए थे 150 करोड़ रुपये फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं रजनीकांत
2 min read
Jan 18, 2020
rajinikanth-darbar.jpg

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth ) की फिल्म 'दरबार' ( Darbar ) ने बड़े पर्दे पर 9 जनवरी को दस्तक दी थी। फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले हफ्ते में ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए कमा लिए थे।

अब अगर फिल्म के सिर्फ इंडिया क्लेकशन की बात करे तो फिल्म 9 दिनों में 135 करोड़ रुपये के आस पास कमा चुकी है। वहीं फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। दरबार फिल्म ने 9 वे दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 5 करोड़ की कमाई की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरबार फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए है। इस लिहाज से फिल्म अपनी लागत पूरी तरह वसूल चुकी है। फिल्म ने रिलीज होने के एक हफ्ते के अंदर ही 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। एक हफ्ता बीते जाने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

फिल्म ने सिर्फ चेन्नई में अपने पहले वीकेंड में 7.28 करोड़ की कमाई की थी। देश के साथ विदेश में रजनीकांत ( Rajinikanth ) की दरबार दर्शकों को खूब लुभा रही है। दुनिया भर में ये फिल्म कमाई के लिहाज से नया रिकॅार्ड बना रही है।

इस फिल्म के साथ अजय देवगन ( Ajay Degan ), काजोल ( Kajol ) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' और दीपिका पादुकोण की 'छपाक' भी रिलीज हुई थी। हालांकि इन दोनों ही फिल्मों का दरबार की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

दरबार' में रजनीकांत एक गुस्सैल पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ सुनील शेट्टी, साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा और योगी बाबू भी अहम किरदार में दिखाई दिए हैं। रजनीकांत फिल्म में मुंबई शहर में चलने वाले ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हैं।

Published on:
18 Jan 2020 07:59 am