टॉलीवुड

keto diet: जानिए क्या है कीटो डाइट, सुपर स्टार हीरो की पत्नी की चली गई जान, 16kg ‌किया था वजन कम

Sapandana passed सोमवार को कन्नड़ एक्टर विजया राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना ने बैंकॉक के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया। इसके तुरंत बाद कीटो डाइट और अत्यधिक एक्सरसाइज के प्रभावों पर बहस छिड़ गई है।

3 min read
Aug 09, 2023
vijaya_raghavendra_wife_spandana.jpg

Kannada actor Vijaya Raghavendra's wife Sapandana passed away कन्नड़ एक्टर विजया राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का बैंकॉक में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके तुरंत बाद कीटो डाइट और अत्यधिक एक्सरसाइज के प्रतिकूल प्रभावों पर बहस छिड़ गई है। सूत्रों ने दावा किया कि वजन कम करने की अत्यधिक कोशिश को दिल का दौरा पड़ने का कारण माना जाता है, क्योंकि वह कीटो डाइट का पालन कर रही थी और अत्यधिक एक्सरसाइज कर रही थी।

16 किलो वजन कम करने पर स्पंदना को काफी सराहना मिली थी। उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म में एक्टिंग और कई रियलिटी शो में भाग लिया। उन्होंने एक फिल्म 'किस्मत' का भी निर्माण किया है, जिसमें विजया राघवेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इससे पहले जब कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था, तो सवाल उठाए गए थे कि क्या अत्यधिक एक्सरसाइज इसका कारण था। स्पंदना के चाचा, कांग्रेस एमएलसी और वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद ने मंगलवार को कहा कि पार्थिव शरीर आज रात 11 बजे थाईलैंड से बेंगलुरु पहुंचेगा और 12.30 बजे तक पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा। स्पंदना के पिता बी.के. शिवराम के आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा।

हरिप्रसाद ने कहा कि अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तक श्रीरामपुरा के हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। विजया राघवेंद्र और स्पंदना का एक बेटा है। वे कन्नड़ फिल्म उद्योग में मॉडल कपल के रूप में पहचाने जाते थे।

सोमवार को स्पंदना ने बैंकॉक के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया। स्पंदना, जो परिवार के सदस्यों के साथ बैंकॉक दौरे पर थीं, खरीदारी के बाद चचेरे भाइयों के साथ अपने कमरे में वापस आईं और बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Keto Diet: क्या है कीटो डाइट? वजन घटाने में कैसे करती है मदद, यहां देखें Keto रेसिपीज
Ketogenic Diet: कीटो डाइट जिसे कीटोजेनिक डाइट भी कहा जाता है. यह एक हाई-फैट डाइट होती है इस डाइट में शरीर ऊर्जा के लिए फ़ैट पर निर्भर करता है। कीटो डाइट कार्बोहाइड्रेट के सेवन को सीमित करता है और उन्हें फैट से बदल देता है। यह शरीर को कीटोसिस की स्थिति में डाल देता है, जिसमें यह ईंधन के लिए कार्ब्स की बजाय फैट का उपयोग करता है।

कीटोजेनिक डाइट मुख्य रूप से वजन घटाने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है। कीटो डाइट में मुख्यरूप से मांस-मछली और लो कार्ब सब्जियों को शामिल किया जाता है. सी फूड, चिकन, मीट, मछली, अंडा, केल, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, शिमला मिर्च, टमाटर आदि खा सकते हैं. उन सब्जियों को खाएं, जिनमें स्टार्च, कैलोरी, कार्ब्स नहीं होता।

मोटापा कम करने में मददगार है कीटो डाइट- Keto Diet For Weight Loss:कीटो डाइट वजन कम करने में मदद करती है, यह एक लक्ष्य है, भूख के लेवल को कम करके और मोटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने का काम करती है।

स्टडी में हुआ खुलासा, दिल के लिए अच्छी नहीं है कीटो डाइट
'फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन नामक एक स्टडी में खुलासा किया गया है कि कीटो डाइट लेने की वजह से ना केवल शरीर में कम कार्बोहाइड्रेट की खपत होती है बल्कि इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है। कीटो डाइट में ऐसी चीजें ज्यादा शामिल हैं जो शरीर के पोषण के लिए जरूरी मांग को पूरा नहीं कर पाती हैं।

दरअसल कीटो डाइट में कार्ब्स फूड्स लो होते हैं और हाई फैट ज्यादा होता है जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल तेजी से बढ़ने लगता है। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल यानी एलडीएल ज्यादा हो जाए तो शरीर को हार्ट अटैक, स्ट्रोक और रक्त धमनियों के ब्लॉक होने का खतरा बढ़ जाता है। इस तरह देखा जाए तो वजन कम करने के साथ साथ कीटो डाइट आपके दिल के साथ अन्याय कर डालती है।

कीटो से बढ़ सकता है कार्डियो डिजीज का खतरा -
कीटो डाइट का चलन तेजी से इसलिए बढ़ा है क्योंकि इसके चलते कम ही दिनो में ज्यादा वेट लूज होता है। खासकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं इसको ज्यादा फॉलो करती हैं। लेकिन इसे लगातार फॉलो करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज तेजी से बढ़ने की संभावना भी बढ़ती है। कीटो डाइट में कार्ब्स के हाई फेट फूड्स को ज्यादा खाया जाता है, इनमें मीट, अंडा, मक्खन, क्रीम और चीज के साथ साथ अखरोट और बादाम जैसी चीजों का इनटेक ज्यादा होता है। वहीं इस डाइट में हाई कार्ब्स वाले फूड्स से दूरी बना ली जाती है, जैसे शुगर फूड, ***** ग्रेन, फल, बीन्स और दालें और आलू, शकरकंद, गाजर आदि. लेकिन शरीर को इन चीजों की भी जरूरत होती है जिससे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता। दूसरी तरफ हाई फैट जैसे अंडा, मक्खन, चीज, क्रीम आदि के सेवन से दिल को खतरा बढ़ता है।

Published on:
09 Aug 2023 12:58 pm