टॉलीवुड

Aishwarya Dhanush Divorce: 18 साल बाद अलग हुए धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, फैंस हुए दुखी

Dhanush Aishwarya Divorce: साउथ स्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का तलाक अब ऑफिशियल हो गया है। इससे उनके फैंस दुखी हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2024, 1:10 PM IST
Feature image

Dhanush Aishwarya Divorce: साउथ इंडियन स्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का तलाक कन्फर्म हो गया है। चेन्नई फैमिली कोर्ट ने 27 नवंबर को कपल के तलाक पर अपनी मुहर लगा दी।

दोनों 18 साल तक साथ थे और उनके 2 बच्चे भी है। उनके बच्चों के नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष और ऐश्वर्या ने 2022 में अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद कोर्ट में अर्जी दी गई थी।

धनुष का रियल नेम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनुष का रियल नेम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। उन्होंने 50 से अधिक मूवीज में काम किया है। वो एक्टर के साथ ही एक अच्छे निर्देशक, निर्माता, गीतकार और गायक भी हैं। इंडस्ट्री में सफल होने के बाद उन्होंने ऐश्वर्या रजनीकांत से साल 2004 में चेन्नई में बड़े ही धूम-धाम से शादी की थी।

धनुष की शादी

इनकी शादी में पूरी इंडिया से सेलेब्स शामिल हुए थे। 2022 में कपल ने अपने अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। तब फैंस हैरान और परेशान हो गए थे। धनुष ने इस पोस्ट में लिखा- '18 साल की जर्नी में एक दोस्त, कपल और एक-दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल साथ रहे. ये जर्नी ग्रोथ, समझ और समायोजन की रही है। आज हम ऐसे जगह पर है जहां हमारी राहें अलग हो रही है। ऐश्वर्या और मैंने कपल के तौर पर अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। प्लीज हमारे फैसले का सम्मान करें।'

धनुष की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो धनुष को आखिरी बार फिल्म रायन में देखा गया था। इसका निर्देशन उन्होंने खुद किया था। धनुष की आने वाली फिल्म 'इडली कड़ाई' है।वहीं ऐश्वर्या इन दिनों फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने में बिजी हैं। उनकी आने वाली फिल्म ओह साथी चल है। 

Updated on:
28 Nov 2024, 1:10 PM IST
Published on: