टॉलीवुड

धनुष और नयनतारा ने शादी समारोह में एक दूसरे को किया नजरअंदाज, वीडियो वायरल

एक शादी समारोह में साउथ की फिल्म अभिनेत्री नयनतारा और सुपरस्टार धनुष ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2024, 8:06 PM IST
Dhanush and Nayanthara ignored each other
Dhanush and Nayanthara ignored each other

Dhanush-Nayanthara: सोशल मीडिया पर फेन पेज द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें दोनों स्टार शादी समारोह में आगे की लाइन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। नयनतारा गुलाबी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके पति विग्नेश भी हैं। वहीं धनुष अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए देखे गए हैं।

यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई। 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री "नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल" रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री की वजह से दोनों स्टार्स में विवाद पैदा हुआ है। बात यहां तक पहुंच चुकी है कि अभिनेता ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस के साथ 10 करोड़ रुपये की मांग भी की है।

नयनतारा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया खुलासा

अभिनेत्री नयनतारा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखे एक पत्र में खुलासा किया है कि अभिनेता द्वारा कथित कॉपीराइट उल्लंघन के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है। क्योंकि डॉक्यूमेंट्री में उनके प्रोडक्शन "नानम राउडी धान" के बीटीएस फुटेज शामिल हैं।

नयनतारा ने यह पत्र 16 नवंबर को लिखा था, जब अभिनेता द्वारा उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था।

अभिनेत्री ने इस पत्र में अभिनेता धनुष के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। नयनतारा ने लिखा है कि आप इंडस्ट्री में स्थापित अभिनेता हैं। आपको आपके पिता, भाई का समर्थन मिला है। हम सभी जानते हैं कि सिनेमा मेरे जैसे लोगों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। क्योंकि मेरा इस इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। मैं आज जिस पद पर हूं, वहां तक ​​पहुंचने के लिए मैंने संघर्ष किया है। मैं इसका श्रेय अपनी कार्य नीति को दूंगी।

नयनतारा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

बता दें कि नयनतारा के इस ओपन लेटर के बाद धनुष के वकीलों के द्वारा भी एक स्टेटमेंट जारी किया गया। स्टेटमेंट में नयनतारा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि अगर नयनतारा 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ रुपए का हर्जाना नहीं भरेंगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
22 Nov 2024, 8:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा