Dhanush and Tripti Dimri: एनिमल फेम तृप्ति डिमरी के हाथ साउथ की बड़ी मूवी लगी है। इसमें वो धनुष के साथ होंगी और इसका नाम फाइनल हो गया है।
Dhanush and Tripti Dimri Upcoming Movie: फिल्म 'एनिमल' में काम करने के बाद नेशनल क्रश बनने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। तृप्ति डिमरी दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता धनुष के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर काम करती नजर आएंगी।
तृप्ति के पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। चर्चा है कि तृप्ति डिमरी साउथ इंडियन स्टार धनुष (Dhanush) के साथ एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं, जिसका नाम 'तेरे इश्क में' है। यह एक प्रेम कहानी होगी।
बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2024 में 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शूट किया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी होंगी। मगर उन्होंने किन्हीं कारणों से इसे ना कह दिया है।
अब पहली बार बड़े पर्दे पर तृप्ति डिमरी और धनुष की जोड़ी दिखाई देगी। धनुष फिलहाल अपनी फिल्म ‘कुबेरा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वो रश्मिका मंदाना के साथ काम कर रहे हैं। वहीं तृप्ति डिमरी बहुत जल्द ‘बैड न्यूज’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ विक्की कौशन और एमी विर्क भी हैं।