टॉलीवुड

Birthday Special: ऐश्वर्या से लिया तलाक, पत्नी की दोस्त से रही अफेयर की चर्चा, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: फेमस एक्टर पर आज इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। इन पर एक समय था जब यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगे थे।

2 min read
Jul 28, 2024
फेमस एक्टर बना रहा अपना 41वां जन्मदिन

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत और लगन से अपना करियर बनाने वाला ये एक्टर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहा है। इस एक्टर को शूटिंग सेट पर ऑटो ड्राइवर कहा जाता था। हर कोई इनकी शक्ल देखकर कहता था कि तू हीरो नहीं बन सकता और आज ये साउथ के टॉप 10 सुपरस्टार्स में आते हैं। यह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। हम बात कर रहे हैं। एक्टर धनुष की। यह एक्टर रजनीकांत के दामाद थे। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष शादी के 17 साल बाद अलग हुए। आज इनके बर्थडे पर एक्टर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से सुनाते हैं…

धनुष का 41वां जन्मदिन है आज (Dhanush Birthday)

धनुष का जन्म 28 जुलाई 1983 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। एक्टर का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष अपनी एक्टिंग से तो फैंस को अपना दीवाना बना कर रखते हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने एक झटके में अपनी 17 साल पुरानी शादी का खत्म कर दिया और इसका अनाउंसमेंट उन्होंने खुद ट्विटर पर किया था। कहा जाता है कि धनुष और ऐश्वर्या का तलाक पत्नी की दोस्त की वजह से हुआ। कहा जाता है कि धनुष और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने फिल्म ‘3’ में साथ काम किया था और ऐसे दोनों करीब आ गए। इस फिल्म को ऐश्वर्या ने डायरेक्ट किया था और ऐश्वर्या और श्रुति काफी अच्छे दोस्त थे।

धनुष को अपने लुक्स और स्किन कलर की वजह से लोगों से बुरा-भला भी सुनने को मिला है। एक्टर विजय सेतुपति के साथ बातचीत के दौरान धनुष ने बताया था कि जब वे साल 2003 में अपनी फिल्म 'कादल कोंडन' की शूटिंग में बिजी थे तब उनका सेट पर 'ऑटो ड्राइवर' कहकर मजाक उड़ाया जाता था।

Published on:
28 Jul 2024 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर