टॉलीवुड

‘कारवां’ स्टार के इवेंट में हुई एक शख्स की मौत, ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ केस दर्ज

दुलकर के इस शो में उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की काफी भीड़ मौजूद थी।  
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 8:53 AM IST
Dulquer Salmaan
Dulquer Salmaan

साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर दुलकर सलमान ने साउथ के बाद फिल्म 'कांरवा' से बॉलीवुड में एंट्री की है। दुलकर को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि बीते शनिवार को दुलकर के एक इवेंट शो के दौरान एक 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। दुलकर का ये इवेंट केरल में आयोजित किया गया था। मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम के प्रवचंबलम में रहने वाले 'हरि' के तौर पर की गई है।

दुलकर की एक झलक पाना चाहता था वो शख्स:
मृतक हरि दुलकर का बहुब बड़ा फैन था। वह उन हजारों लोगों में से एक था जो दुलकर की एक झलक पाने के लिए इस इवेंट में पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो हरि दुलकर की किसी भी फिल्म को देखे बिना नहीं रहता था। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसकी ये दीवानगी उनकी जान लेकर ही मानेगी। दुलकर कोलम के कोट्टारकारा में एक मॉल के उद्घाटन के लिए यहां पहुंचे थे।

भारी भीड़ के बीच हरि को पड़ा दिल का दौरा:
दुलकर के इस शो में उनकी झलक पाने के लिए लोगों की काफी भीड़ मौजूद थी। हाल ही में दुलकर की फिल्म 'कारवां' रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज के बाद ये दुलकर का पहला पब्लिक इवेंट था। जानकारी के मुताबिक भारी भीड़ के बीच मौजूद इस शख्स को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने के साथ ही हरि को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि उस हरि की मौत भगदड़ के चलते हुई है। हालांकि पुलिस ने इन सभी बातों का खंडन किया है। वहीं इवेंट में इतने बड़े जनसमूह की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न करने के चलते इवेंट के ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

#himeshreshammiya #salmankhan

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा