फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम कोमल चौटाला यानी चित्रासी रावत भी इस तरह की घटना को झेल चुकी हैं। चित्रासी ने बताया, 'वह जब हॉकी की ट्रेनिंग के लिए जाया करती थी तो रास्ते में एक ऑटो रिक्शा वाला उन्हें रोज घूरकर देखता था और उन्हें देखकर गाने भी चलाता था। इसके बाद जब बात हद से ज्यादा बढ़ने लगी तो उन्होंने उससे बात की तो उसने कहा कि वो उन्हें पसंद करता है। इस पर चित्रासी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने हाथ में लिया हॉकी उसे रिक्शे पर जोर से मारा।