पीलीभीत। कॉलेज जा रही मैनेजमेंट की छात्रा से कथित बाबा ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। छात्रा और भीड़ ने बाबा को पीटना शुरू कर दिया। देखते देखते ही सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। डायल 100 को सूचना देने के बाद भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाबा को पकड़ लिया। पुलिस बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।