10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
फौजी की पत्नी के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़, नहीं कर रहा कोई मदद
Play video

फौजी की पत्नी के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़, नहीं कर रहा कोई मदद

हमीरपुर ज़िले में एक फौजी के परिवार का दबंग दबंगो द्वारा उत्पीड़न और छेड़ छाड़ का संगीन मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Aug 2018, 7:57 PM IST

हमीरपुर. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्नी और बच्चों के साथ इंसाफ की गुहार लगाने आया यह फौजी दबंगों से त्रस्त है। दबंगों ने इसकी पत्नी का जीना मुश्किल कर रखा है। रोज आते-जाते इसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते है, जिससे इस फौजी परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। पत्नी का कहना है कि हमारे पति ऑर्मी में है, वो यहाँ नहीं रहते हैं और हम अकेले रहते हैं। भद्दी गाली गलौज और छेड़छाड़ करते हैं।

हमीरपुर ज़िले में सुमेरपुर थाने के भरुआ सुमेरपुर कस्बे के चाँद थोक मोहल्ले के रहने वाले रविन्द्र सिंह आर्म्ड कोर बाड़मेर राजस्थान में तैनात है। वो सेना में रह कर देश की रक्षा कर रहा है और उसका परिवार पत्नी और बच्चे सुमेरपुर में रहते हैं। इस फौजी की पत्नी को अकेला देख इलाके के गुंडे उसका जीना मुश्किल कर रहे हैं। रोज-रोज ये दबंग गुंडे इसकी पत्नी को छेड़ते हैं और अश्लील हरकतें करते है, पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई इनकी मदद नहीं कर रहा है। मजबूर हो कर आज ये फौजी परिवार पुलिस अधीक्षक से मिलने मुख्यालय आया और एसपी को अपनी आप बीती बताई है। फौजी कह रहा है कि मैं देश की रक्षा करने में लगा हूं, मेरी कोई भी अधिकारी नहीं सुन रहा है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश