टॉलीवुड

घर में मृत पाए गए मशहूर अभिनेता विजय,पत्नी सहित ३ पर केस, आत्महत्या या..

फिल्मों में काम ना मिलने से चल रहे थे तनाव में
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 11:05 AM IST
 Telugu Actor and comedian Vijay Sai
Telugu Actor and comedian Vijay Sai

वैसे तो फिल्मी दुनिया चकाचौंध भरी है लेकिन फिल्मी दुनिया के ये उजाले कब किसे निगल जाए पता नहीं। ऐसा ही कुछ तेलगु फिल्मों के अभिनेता विजय साई के साथ हुआ है। तेलगु फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कॉमेडियन विजय साई अपने घर में मृत पाए गए हैं। विजय साई अपने घर में पंखे से लटकते पाए गए। संदेह जताया जा रहा है कि विजय साई ने आत्महत्या की है। अभिनेता विजय साई हैदराबाद के युसूफगुडा इलाके में रहते हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि विजय साई अपने अपार्टमेंट में सोमवार को मृत पाए गए। पुलिस का कहना है कि ३५ वर्षीय अभिनेजा विजय साई ने कथित तौर पर अपने आवास पर सिलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हांलांकि पुलिस इसके दूसरे पहलूओं से भी जांच कर रही है। विजय साई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

पत्नी से चल रहा था विवाद:
बताया जा रहा है कि विजय साई का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। आपसी विवाद की वजह से विजय और उनकी पत्नी अलग अलग रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय की पत्नी ने उनके खिलाफ हाल ही में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

काम ना मिलने से थे दुखी:
विजय साई ने तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में वर्ष २००१ में डेब्यू किया था। विजय ने बोम्मारिल्लू, अम्मायिलू अब्बायिलू जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। बताया जा रहा है कि विजय को पिछले कुछ समय से कोई फिल्म नहीं मिल रही थी। ऐसे में वो रुपयों की तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी कारण से विजय ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाया।

मौत से पहले रिकॉर्ड की वीडियो क्लिप:
प्रात जानकारी के अनुसार विजय ने मौत से पहले एक वीडियो क्लिप रिकॉर्ड की थी। यह वीडियो क्लिप खुद विजय ने रिकॉर्ड की थी। बताया जा रहा है कि इस वीडियो क्लिप में विजय ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए पत्नी और दो अन्य पर आरोप लगाये हैं। पुलिस उस वीडियो क्लिप की जांच रही है। साथ ही पुलिस ने इस बाबत मामला भी दर्ज कर लिया है। इस सेल्फी वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा