10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ में साड़ी क्वीन के नाम से फेमस है प्रभास की ये खूबसूरत अभिनेत्री

साउथ में साड़ी क्वीन के नाम से फेमस है प्रभास की ये खूबसूरत अभिनेत्री...

3 min read
Google source verification
anushka shetty

साउथ इंडियन सिनेमा में एक बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, लेकिन अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। बाहुबली के बाद अनुष्का पर कई बॉलीवुड फिल्मकारों की नजर है, लेकिन फिलहाल अनुष्का बॉलीवुड में डेब्यू करने के मूड में नहीं दिखाई दे रही हैं। अब बात टॉलीवुड की नायिकाओं की लाइफ स्टाइल की। इस मामले में साउथ अभिनेत्रियों को ज्यादातर साड़ी में ही देखा जाता है और जब बात साड़ी स्टाइल की होती है, तो कुछ ही अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनकी साड़ी में लिपटी खूबसूरत तस्वीर जेहन में उभर आती है। उन्हीं में से एक हैं बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी...साड़ी स्टाइल में इनका कोई जवाब नहीं, तभी इन्हें साड़ी क्वीन कहा जाता है... आगे देखें साड़ी में अनुष्का का ग्लैमरस लुक...

anushka shetty

अनुष्का किसी परिचय की मोहताज नहीं है। फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन में देवसेना का किरदार निभाने के बाद उन्हें अब पूरी दुनिया पहचानने लगी है।

anushka shetty

बाहुबली से पहले भी अनुष्का शेट्टी साउथ इंडियन फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस रही हैं। सच कहा जाए तो पिछले कुछ सालों से अनुष्का टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं और उनकी गिनती टॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में होती है।

anushka shetty

बाहुबली में प्रभास के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई। बता दें कि अनुष्का और प्रभास बाहुबली से पहले भी कई फिल्मों साथ काम कर चुके हैं। इस प्रकार से इनकी जोड़ी पहले से ही फिल्मों के दीवानों के बीच पॉपुलर रही है।

anushka shetty

अनुष्का अपनी शानदार एक्टिंग स्किल के अलावा अपनी सुंदरता को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। मजेदार बात यह है कि जहां बॉलीवुड में अभिनेत्रियां बिकिनी पहनकर सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं अनुष्का साड़ी में लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि फैंस को अनुष्का साड़ी में बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं।

anushka shetty

अनुष्का शर्मा को फिल्मफेयर अवॉड्र्स के लिए अब तक 8 बार नॉमिनेट किया जा चुका है। वह तीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत भी चुकी हैं।