टॉलीवुड

बेटे की सगाई के बीच ससुर नागार्जुन का पुराना वीडियो वायरल, बहू शोभिता को बताया ‘Hot & Attractive’

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के बीच नागार्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नागार्जुन अपनी होने वाली बहू को HOT और अट्रैक्टिव कहते हुए दिख रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2024, 3:12 PM IST
Nagarjuna called her bahu hot

साउथ सिनेमा के स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की सगाई हो गई है। दोनों ने 3 साल तक डेट करने के बाद आज यानी 8 अगस्त को सगाई कर ली है, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खबर के बीच अब नागा के पिता और एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी का साल 2018 का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नागार्जुन अपनी होने वाली बहू को HOT कहते हुए उन्हें खूबसूरती की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। आइए बताते हैं कि ससुर नागार्जुन ने अपनी होने वाली बहू की तारीफ और क्या कहा था।

ससुर नागार्जुन ने की थी बहू शोभिता की जमकर तारीफ

नागा और शोभिता की सगाई के बीच रेडिट पर नागार्जुन का वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो 2018 की फिल्म 'गुडाचारी' के प्रमोशनल इवेंट का है। उस समय नागा और शोभिता एक-दूसरे को डेट नहीं करते थे। हालांकि, अब जब नागा की शोभिता के साथ सगाई हो गई है और जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं तो इस लिहाज से नागार्जुन शोभिता के ससुर लगे। ऐसे में नागार्जुन का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने होने वाली बहू शोभिता के लिए कहा, "ओके, शोभिता धुलिपाला बहुत ही अच्छी थी। मेरा मतलब है कि… मुझे इस तरह से कहना नहीं चाहिए, वह फिल्म में बहुत हॉट थी। बिना… मेरा मतलब है… उनमें कुछ तो है जो उन्हें बहुत अट्रैक्टिव बनाता है।"

यह भी पढ़ें: तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग की सगाई, पिता नागार्जुन ने शेयर की फर्स्ट फोटो

नागा का 2021 में सामंथा रुथ से हो चुका है तलाक

नागा चैतन्य की यह दूसरी बार सगाई हुई है। इससे पहले उनकी सामंथा रुथ प्रभु से 2017 में शादी हुई थी, लेकिन 4 साल तक साथ रहने के बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, दोनों के अलग होने का कारण सामने नहीं आया था। तलाक के 3 साल बाद आज 8 अगस्त को नागा ने शोभिता के साथ सुबह 9:42 बजे सगाई कर ली है। नागा और शोभिता सगाई से पहले 3 साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं।

Updated on:
8 Aug 2024, 3:12 PM IST
Published on: