24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग की सगाई, पिता नागार्जुन ने शेयर की फर्स्ट फोटो

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engaged First Photo: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला से आज सगाई कर ली है। पिता नागार्जुन ने सगाई की फोटोज शेयर करते हुए इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 8 Aug 2024, 2:19 PM IST

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala engaged

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की फोटो वायरल

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engaged: साउथ सिनेमा के स्टार नागा चैतन्य ने आज यानी 8 अगस्त को सगाई कर ली है। नागा ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई की है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब फाइनली दोनों ने सगाई कर ली। नागा और शोभिता की सगाई की फोटोज खुद नागा के पिता और एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने शेयर की है। इसमें नागार्जुन अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते हुए भी दिख रहे हैं।

नागार्जुन ने फोटोज से साथ लिखा ये नोट

नागार्जुन ने नागा और शोभिता की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है। नागा चैतन्य ने आज सुबह 9:42 बजे शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। हम शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। आप दोनों को बहुत बधाई। भगवान का अशीर्वाद बना रहे। अनंत प्यार की शुरुआत।'

यह भी पढ़ें: समांथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य की सगाई की खबरों के बीच लिखा- मेरी हिम्मत और ताकत…

नागा का 2021 में सामंथा रुथ से हुआ था तलाक

नागा की यह दूसरी बार सगाई है। इससे पहले उनकी सामंथा रुथ प्रभु से 2017 में शादी हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, दोनों के अलग होने का कारण सामने नहीं आया था।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग