24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समांथा रुथ प्रभु का टूटा दिल, नागा चैतन्य की सगाई के बीच लिखा- मेरी हिम्मत और ताकत…

Samantha Ruth Prabhu Post: समांथा रुथ प्रभु ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी हिम्मत टूट गई है। ये पोस्ट उन्होंने नागा चैतन्य की सगाई के बीच किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 8 Aug 2024, 2:12 PM IST

समांथा रुथ प्रभु ने किया इमोशनल पोस्ट

समांथा रुथ प्रभु ने किया इमोशनल पोस्ट

Samantha Ruth Prabhu Post: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के एक पोस्ट ने खलबली मचा दी है। एक्ट्रेस ने पूर्व पति यानी नागा चैतन्य की सगाई के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। जो फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर समांथा क्या कहना चाहती हैं। समांथा ने अपने पोस्ट में विनेश फोगाट के रिटायरमेंट को लेकर अपना दर्द बताया है तो उसी पोस्ट में उन्होंने अपने दिल के दर्द को भी बयां किया है। जिसे पढ़कर उनके फैंस काफी हैरान और परेशान हो रहे हैं।

समांथा रुथ प्रभु ने किया क्रिप्टिक पोस्ट (Samantha Ruth Prabhu Post)

नागा चैतन्य को लेकर खबर है कि वह एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी करने वाले हैं और इससे पहले सगाई आज यानी 8 अगस्त को होगी। ऐसे में अब समांथा रुथ प्रभु ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है इसमें उन्होंने अपने और विनेश फोगाट के टूटे दिल की बात की है। उन्होंने लिखा, “विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की। "कुश्ती जीत गई, मैं हार गई। मुझे माफ कर दो, तुम्हारे सपने और मेरी हिम्मत, सब टूट गया। अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सबका ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दो।" समांथा के इस पोस्ट को नागा चैतन्य की सगाई से जोड़ा जा रहा है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि अब समांथा ने अब कुश्ती मैच देखना बंद कर दिया है और यही उन्होंने पोस्ट किया है।

समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ था। दोनों की लव स्टोरी एक राजकुमारी से कम नहीं थी। ऐसे में अचानक 2021 में खबर आई कि कपल ने शादी के 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। नागा चैतन्य से अलग होकर समांथा डिप्रेशन में चली गई थीं। दोनों आखिर क्यों अलग हुए इस बात की जानकारी सामने नहीं आई। वहीं, तलाक के 3 साल बाद अब खबर है कि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला जल्द शादी करेंगे। ऐसे में फैंस अब फैंस समांथा रुथ को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग