टॉलीवुड

वास्तविक कहानी पर आधारित है ‘हुतात्मा’, भाषा नहीं बनेगी बाधा : जयप्रद देसाई

मराठी भाषा में बनी इस फिल्म है, इसके बारे में निर्देशक जयप्रद देसाई का कहना है कि उन्हें इस बात की चिन्ता नहीं है कि मराठी में होने की वजह से कम संख्या में दर्शक इस तक पहुंच पाएंगे।

2 min read
May 06, 2019
Hutatma

वेब सीरीज 'हुतात्मा' की पृष्ठभूमि संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन पर आधारित है। मराठी भाषा में बनी इस फिल्म है, इसके बारे में निर्देशक जयप्रद देसाई का कहना है कि उन्हें इस बात की चिन्ता नहीं है कि मराठी में होने की वजह से कम संख्या में दर्शक इस तक पहुंच पाएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान देसाई ने कहा, 'मैं इस बात से निराश नहीं हूं कि भाषा इस तरह की सामग्री की वृद्धि को सीमित कर देगा, बल्कि मुझे लगता है कि यदि भाषा का चुनाव इसे अधिक विश्वसनीय और सशक्त बनाता है, तो यह भाषा की बाधाओं को पार कर जाएगा। एक निश्चित भाषा का उपयोग कर कहानी को लोगों तक पहुंचाने के बजाय मैं एक प्रामाणिक सामग्री को बनाने में अधिक ध्यान केन्द्रित करूंगा।'

इस कार्यक्रम को हिंदी में भी डब किया गया है जो 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। कार्यक्रम की कहानी 'हुतात्मा' किताब पर आधारित है। संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन मुंबई के साथ महाराष्ट्र के एक अलग राज्य की स्थापना समर्थन में था। साल 1956 में यह तब अस्तित्व में आया जब प्रसिद्ध मराठी लेखक और वक्ता आचार्य पी.के.अत्रे ने मांग स्वीकार न करने के लिए केन्द्रीय सरकार की आलोचना की थी।

उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी ओर, केन्द्र सरकार में जो लोग सत्ता में थे, खासकर जवाहर लाल नेहरू इस विचार के खिलाफ थे। वह मुंबई को दिल्ली की तरह केन्द्र शासित प्रदेश के तौर पर रखना चाहते थे क्योंकि मुंबई हमेशा से वित्तीय राजधानी रही है और महाराष्ट्र में इसे शामिल करने से व्यवसायिक निवेशकों के लिए जोखिम भरा था। इस वजह से, सरकार के अपने कारण और दुविधा थी।' 'हुतात्मा' में अंजलि पाटिल, वैभव तत्वावदी, अभय महाजन, अश्विनी कलसेकर, मोहन अगाशे और सचिन खेड़ेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Published on:
06 May 2019 03:33 pm
Also Read
View All