टॉलीवुड

भोजपुरी के इन सेलेब्स का ‘IBFA 2018’ में दिखा टशन, रवि किशन को नजीर हुसैन अवॉर्ड मिला

नजीर साहब भोजपुरी फिल्म के जन्मदाता है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 4:24 PM IST
IBFA award 2018
IBFA award 2018

यूं तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आसमान की बुलंदियों को छू रही है। हाल ही में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में चौथे 'अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड' (IBFA ) 2018 का आगाज हुआ है। इसमें भोजपुरी के सभी एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस अवॉर्ड शो में एक्टर और एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान समारोह में पुरस्कारों को विभिन्न श्रेणी में दिया गया।

रवि किशन को मिला 'नजीर हुसैन' अवॉर्ड

भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन को 'नजीर हुसैन' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि नजीर साहब भोजपुरी फिल्म के जन्मदाता है। भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता काम करने वाले और देश की लगभग कई भाषाओं में काम कर चुके रवि किशन को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए नजीर हुसैन अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड लेते वक्त अभिनेता भावुक हो गए थे।

इन एक्टर्स और एक्ट्रेस को भी मिला पुरस्कार

बेस्ट एक्टर का अवार्ड जुबली स्टार निरहुआ को उनकी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी2' और बेस्ट ऐक्ट्रस का अवॉर्ड हॉट केक अंजना सिंह को फिल्म 'जिगर' के लिए मिला। यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे को बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक अवॉर्ड दिया गया। गौरतलब है कि पावर स्टार पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर और बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला। खलनायक संजय पांडे को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड दिया गया। वहीं मनोज सिंह टाइगर को बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा