
sapna chaudhary
टीवी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का हाल ही में बॉलीवुड सॉन्ग और भोजपुरी सॉन्ग पर डांस वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। लगातार उनके मेकओवर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिलहाल सपना का हाल ही में पंजाबी सॉन्ग 'बिल्लौरी अख...' पर डांस वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसे फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
'बिल्लौरी अख...' पंजाबी फिल्म 'जग्गा जिउंदा ए' का है
सपना का यह डांस वीडियो पंजाबी फिल्म 'जग्गा जिउंदा ए' के सॉन्ग 'बिल्लौरी अख...' का है। इसमें वह अपने ठुमकों से कहर ढा रही हैं। बता दें कि उन्होंने ब्लैक कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसमें वह पहले से काफी अलग दिख रही हैं। कुछ दिनों से सपना अपने डांस स्टाइल से इंटरनेट पर काफी छाई हुई हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा उन्होंने हरियाणवी और पंजाबी गानों पर भी बिंदास ठुमके लगाए। इसकी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी न सिर्फ देश के कोनों-कोनों में बल्कि विदेशों में भी है।
#fun #sun #like #friends #beautiful #glam #style #pretty #beauty #star #sapnachaudhary
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
सपना करेंगी इस फिल्म में आइटम नंबर
सपना ने बिग बॉस के शो से लौटने के बाद कुछ फल्में साइन की थी। इसमें से ही वह हाल ही में अभिनेता अभय देओल के साथ फिल्म 'नानू की जानू' में आइटम सॉन्ग करती हुई दिखी थीं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में सपना की झलक देखने को मिली थी। यूं तो सपना चौधरी के आज करोड़ों फैंस हैं। इससे यह कहा जा रहा है फिल्म 'दबंग 3' में भी सपना का आइटम सॉन्ग होगा।
Published on:
22 Jul 2018, 8:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.