टॉलीवुड

ऐसे खड़ी हुई पैसा बरसाने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री, इन सिंगर्स ने सींचा खून पसीने से

भोजपुरी की पहली फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' विश्वनाथ शाहाबादी द्वारा 1961 में प्रदर्शित की गई थी।

2 min read
Jun 22, 2018
bhojpuri

भोजपुरी सिनेमा आज आसमान की बुलंदियों को छू रहा है। इसका श्रेय उन सभी भोजपुरी स्टार्स को जाता है जिन लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री की स्थापना की। भोजपुरी उत्तर प्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली एक क्षेत्रीय भाषा है। अगर देखा जाए तो लगभग सभी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और लोकगीत बनाए जाते हैं जिसे यूट्यूब पर और क्षेत्रीय टीवी चैनल्स पर देखा जाता है। भोजपुरी को कुछ इसी तरह ही प्रमोट किया जाता है। लेकिन भोजपुरी की आज सभी क्षेत्रीय भाषाओं तुलना में अधिक मांग है और इसे सबसे अधिक देखा भी जाता है।

कैसै बनी भोजपरी फिल्म इंडस्ट्री:
जब हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना की बात करते हैं तो हम उन सभी गीतकार को याद करते हैं। जो कभी भोजपुरी में एलबम गाते थे। सभी गीतकार धीरे-धीरे एलबम निकालते गए और फिर सबसे पहले गीतकार मनोज तिवारी जो कि भोजपुरी फिल्मों में आए और इस क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में अपना सहयोग दिया है। भोजपुरी सिनेमा का मुख्य क्षेत्र बिहार है।

भोजपुरी की पहली फिल्म:
भोजपुरी की पहली फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' विश्वनाथ शाहाबादी द्वारा 1961 में प्रदर्शित की गई थी। इस सिनेमा में कुछ वर्षों से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। भोजपुरी की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' को माना जाता है। इस फिल्म में मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का लगभग 2000 करोड़ का उद्योग है।

सोशल मीडिया के माध्यम का जमकर किया उपयोग:
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और अभिनेत्री आज सोशल मीडिया का जमकर उपयोग करते हैं। यूट्यूब पर आज हर वीडियो और फिल्मों को आसानी से देखा जाता है। आज लगभग सभी अभिनेताओं का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। हालांकि भोजपुरी सिनेमा आज भी विकास की प्रक्रिया में है।

फेमस सिंगर जो एक्टिंग स्टार हैं:
भोजपुरी सिनेमा में लगभग सभी एक्टर गायक भी हैं। जो अपनी फिल्मों लगभग सभी गीत गाते हैं। दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी, रितेश पांडे उभरते हुए स्टार सिंगर और एक्टर, चिंटू सिंह, पवन सिंह और रवि किशन। बता दें कि रवि किशन भोजपुरी के ऐसे एक्टर है जो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

भोजपुरी फिल्म अभिनेता निरहुवां के खिलाफ प्रदर्शन
Published on:
22 Jun 2018 02:44 pm
Also Read
View All