
Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। फिल्मों से संन्यास लेने और राजनीति में पूर्ण रूप से एक्टिव होने से पहले विजय की इस अंतिम फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म साल के शुूरुआत में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कई विवादों और कानूनी पचड़ों में फंसने की वजह से इसकी रिलीज में काफी समय लग गया। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और शनिवार को इसका कलेक्शन बेहद शानदार रहा है। अब ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।
सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म जन नायकन ने अपने तीसरे शानदार को धांसू कलेक्सन कर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म की कमाई में तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन किया और 34.8% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली। जन नायकन को देश भर में 12,299 शो मिले, जहां कुल ऑक्यूपेंसी 38.7 प्रतिशत रही।
इसके साथ ही भारत में 'जन नायकन' का कुल नेट कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 108.34 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए रविवार यानी चौथे दिन इसके 100 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी विजय का जलवा कायम है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने तीसरे दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे विदेशी बाजार की कुल कमाई 63.50 करोड़ रुपये हो गई है। कुल मिलाकर 'जन नायकन' ने दुनिया भर में तीन दिनों में 171.84 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
वहीं, जन नायकन ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया है। फिल्म ने तीन दिनों के कलेक्शन के मामले में सूर्या (Suriya) की हालिया फिल्म 'करुप्पु' को काफी पीछे छोड़ दिया है। 'करुप्पु' ने अपने पहले तीन दिनों में कुल 68 करोड़ रुपये (पहला दिन: 15.50 करोड़, दूसरा दिन: 24.15 करोड़, तीसरा दिन: 28.35 करोड़) कमाए थे, जबकि 'जन नायकन' ने 92.35 करोड़ रुपये बटोर कर बड़ी बढ़त बना ली है।
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय थलपति के अलावा पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और मोनिशा ब्लेसी, बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और विजय की आखिरी फिल्म होने के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।