टॉलीवुड

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, दोबारा जोड़े जाएंगे ये 6 डिलीट सीन्स

Jana Nayagan: थलपति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जन नायकन' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म के निर्देशक एच विनोथ ने फैंस को एक खबर देकर खुश कर दिया है। मेकर्स जल्द ही थिएटर में 6 डिलीट किए गए कॉमेडी, एक्शन और इमोशनल सीन जोड़ने वाले हैं।
2 min read
Jul 28, 2026
Jana Nayagan Thalapathy Vijay 6 deleted scenes added
'जन नायकन' थलपति विजय (Photo Source- Jana Nayagan Film)

Jana Nayagan Thalapathy Vijay 6 deleted scenes added: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayakan) बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त सफलता का परचम लहरा रही है। इसी बीच विजय के फैंस के लिए एक और बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। फिल्म के निर्देशक एच विनोथ (H Vinoth) ने खुलासा किया है कि मेकर्स थिएटर में चल रही फिल्म में 6 डिलीट किए गए सीन (Deleted Scenes) को फिर से जोड़ने की योजना बना रहे हैं, जो फाइनल एडिट कट का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

फिल्म में जन नायकन के डिलीट सीन जुडेंगे

जन नायकन एक यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म हैं जिसे सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में देरी के कारण अपनी तय तारीख 9 जनवरी के बजाय 23 जुलाई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है। सोमवार को चेन्नई में आयोजित फिल्म की सक्सेस मीट (Success Meet) के दौरान निर्देशक एच विनोथ ने फैंस को यह सरप्राइज दिया। उन्होंने बताया: "ए़डिटिंग प्रक्रिया के दौरान हमें छह बेहतरीन दृश्यों को हटाना पड़ा था। इनमें थलपति विजय सर के दो कॉमेडी सीन, दो एक्शन से भरपूर सीन और दो बेहद इमोशनल सीन शामिल हैं। हम इन्हें अगले हफ्ते या उसके आसपास सिनेमाघरों वाले प्रिंट में जोड़ने पर विचार कर रहे हैं।"

इस इवेंट के दौरान जब डायरेक्टर से पूछा गया कि दर्शक इस अपडेटेड कट को कब देख सकेंगे, तो विनोथ ने कहा कि अंतिम फैसला निर्माताओं (Producers) का होगा, लेकिन उनकी तरफ से तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हटाए गए सीन YouTube और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की संभावना ज्यादा है। अगर इन सीन को थिएटर में जोड़ा जाता है, तो फिल्म को फिर से सेंसर सर्टिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। रिलीज से पहले फिल्म के सेंसर प्रोसेस को लेकर हुए विवाद को देखते हुए, इन सीन को थिएटर में जोड़ना मुश्किल लगता है।

बॉक्स ऑफिस पर 233 करोड़ पार पहुंची फिल्म

इस खबर के बाद जिन फैंस ने फिल्म देख ली है, वह भी विजय के अतिरिक्त फुटेज देखने के लिए दोबारा थिएटर जाने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। 'जन नायकन' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 5 दिनों में ही भारत में 134.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 233 करोड़ से अधिक पहुंच चुका है।

Updated on:
28 Jul 2026 12:06 pm
Published on:
28 Jul 2026 12:06 pm