टॉलीवुड

Kajal Aggarwal ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, खूबसूरत फोटो शेयर कर बताया मदरहुड का अनुभव

इन दिनों एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) अपनी प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं. साथ ही वो अपने इस एक्सपीरियंस को अपने फैंस के साथ भी साझा करती हैं. उन्होंने हाल में अपना एक मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटो-वीडियो उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएगी.

2 min read
Apr 10, 2022
Kajal Aggarwal ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, खूबसूरत फोटो शेयर कर बताया मदरहुड का अनुभव

साथउ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं, जिसका एक्सपीरियंस वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी करती रहती हैं.

काजल अग्रवाल अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में हैं और किसी भी दिन अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम कर सकती हैं, जिसके लिए वो खुद भी काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने पहले मदरहुड का अनुभव कई बार साझा किया है. काजल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.

साथ ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की कई खूबसूरत फोटो-वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. इसके अलावा काजल ने अपनी प्रेग्नेंसी में अपनी हालत के बारे में सभी को बताया है. काजल अग्रवाल ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो बेज कलर का फ्रिल वाला हाई थाई स्लिट गाउन पहने में नजर आ रही हैं.

वीडियो में उनका अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी शेयर किया है. इसके अलावा भी उन्होंने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने मदरहुड का अनुभव साझा करते हुए कैप्शन में लिखा 'चलो इसका सामना करते हैं. मदरहुड की तैयारी बेहद खूबसूरत होती है. एक पल आपको लगता है कि सब कुछ आपके कंट्रोल में है, जबकि अगले ही पल आप बहुत थके महसूस करते हैं. आपको इस बात का सरप्राइज होता है कि आप सोते समय कैसे इसका ख्याल रख लेते हैं'.

काजल आगे लिखती हैं कि 'इन दिनों में, हफ्तों में और महीनों में अपने बच्चों और अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के दौरान, कभी-कभी हम ये भूल जाते हैं कि भावनाएं हमारी अनूठी कहानियों को एक साथ जोड़ता है और उन्हें अपना बनाता है'. इसके अलावा काजल ने ये भी बताया कि वो इन दिनों में खुद का ख्याल कैसे रखती हैं कैसे अपनी बॉडी और हेल्थ को बनाए रखती हैं.

काजल ने बताया कि वो खुद को स्वस्थ रखने के लिए एरोबिक्स और स्ट्रेंथ कंडीशनिंग एक्सरसाइज करती रही हैं. साथ ही उनका मानना है कि जो भी महिलाएं बिना किसी मुश्किल के गर्भवती होती हैं उन्हें एरोबिक और स्ट्रेंथ कंडीशनिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए, जिसके लिए उनको प्रेरित किया जाना चाहिए और इस को देखते हुए मैंने पहले भी एक पोस्ट किया था.

Published on:
10 Apr 2022 10:10 am
Also Read
View All