
भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस इन दिनों एक गंभीर बीमार को शिखार हो गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल अकाउंट से दी है। काजल अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है उन्हें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD) नामक बीमारी है। जिसके कारण एक्ट्रेस का वजन लगातार बढ़ता जा रहा है।
काजल ने अपनी पोस्ट में लिखा- इस बीमारे के मुझे सभी लक्षण दिख रहे हैं। इसे छिपाने और शर्माने जैसा कुछ भी नहीं था। काजल द्वारा शेयर की गई फोट में इस बीमारी के लक्षणों के बारे में बताया है। इसके साथ काजल ने लिखा- मुझे उम्मीद है आप समझेंगे। एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। सभी काजल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
सारा अली खान को भी थी ये बीमारी
सारा अली खान भी PCOS बीमारी से जूझ चुकी हैं। सारा ने कॉफी विद करण में इसका खुलासा कि मोटापे का बड़ा कारण पीसीओसी रहा था। साथ ही वह काफी फूडी भी थीं। उन्होंने बताया कि एक्सरसाइज और डाइट से इस बीमारी को कंट्रोल कर रही हैं।
क्या है PCOD
बता दें कि PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं।