Kalki 2898 AD Movie: साउथ सुपरस्टार ‘प्रभास’ की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के कई बड़े स्टार एक साथ नजर आएंगे।
Kalki 2898 AD Movie Release Date: वर्षों बाद ऐसा होने जा रहा है, जब साउथ सुपरस्टार ‘प्रभास’ की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के कई बड़े स्टार एक साथ नजर आएंगे। इसी बीच साल 2024 की सबसे मच-अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर बड़ी अपडेट आई है। मूवी मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
प्रभास की ‘कल्कि’ का इंतजार फैंस लम्बे समय से कर रहे थे। मूवी मेकर्स ने ऑफिशियली डेट अनाउंस कर दी है। मच-अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है।
बता दें इससे पहले यह खबर आई थी की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 9 मई को रिलीज होगी। ऐसे में अब सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी एक मल्टीस्टारर मूवी है। फिल्म में प्रभास के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी, साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन नजर आएंगे।
पिछले दिनों मूवी मेकर्स ने अमिताभ बच्चन के रोल और लुक को रिवील किया था। जिसमें एक्टर अश्वथामा के दमदार लुक में दिखाई दे रहे थे।