टॉलीवुड

फिल्म के हिट होते ही Kamal Haasan ने डायरेक्ट को गिफ्ट की कार, साथ में लिखा इमोशनल लेटर

शुक्रवार 3 जून को कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म 'विक्रम' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. फिल्म के हिट होते ही एक्टर ने फिल्म के डायरेक्ट को एक कार गिफ्ट की है.
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 4:48 PM IST
'विक्रम' के हिट होते ही Kamal Haasan ने डायरेक्ट की गिफ्ट की कार
'विक्रम' के हिट होते ही Kamal Haasan ने डायरेक्ट की गिफ्ट की कार

कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म 'विक्रम' (Vikram) 3 जून को रिलीज हुई थी, जो अब तक बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. कमल हसन की इस ने महज 5 दिनो में ही 200 करोड़ की कलेक्शन कर ली है. वहीं अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आकड़ा भी पार कर देगी. इसी बीच अपनी फिल्म की सफलता की खुशी में कमल हसन ने फिल्म के डायरेक्टरलोकेश कनकराज (Lokesh Kanakraj) को Lexus कार गिफ्ट की है. इतना ही नहीं साथ ही कमल ने एक इमोशन कर देने वाला लेटर भी लिखा है.

फिल्म डायरेक्टर ने अपना गिफ्त और लेटर की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है. साथ ही वो कैप्शन में लिखते हैं कि 'मैं इस लेटर को पढ़कर काफी इमोशनल हो गया हूं'. साथ ही उन्होंने लिखा कि 'शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि इसे पढ़ते वक्त कितना इमोशनल फील कर रहा हूं'. लेटर कमल हासन लिखते हैं कि 'डियर लोकेश, ये कोई संयोग नहीं है कि तुम्हारे नाम के आगे श्री नहीं लगाया. मेरे आलोचकों ने कहा कि ये मेरी इच्छा और लालच थी कि मेरे लेखक बाकी लेखकों की तुलना में ज्यादा सतर्क रहते हैं, लेकिन इससे अलग मेरे प्रमुख प्रशंसक नेता होने के नाते केवल इच्छाधारी सोच से कहीं ज्यादा है'.


कमल आगे लिखते हैं कि 'स्तुति के शब्द, नाना सहित किसी पर भी विश्वास न करें. अगर आप YouTube खोलते हैं, तो आप देखेंगे कि उसमें शब्दों का भंडार तिरुलोकेश कनक है. भजन मूल्य से जाफना तक कनगराज. मनाराम फूल शब्द ले सकते हैं. ये सब जारी रखने के लिए बधाई. हमेशा जागते रहो, अकेले खड़े हो जाओ और हमेशा बने रहो. आपका चरित्र हमेशा ऐसे ही भरा रहेगा'. फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और फहद फासिल (Fahad Faasil) भी मुख्य भूमिता में नजर आ रहे हैं.


इतना ही नहीं फिल्म में साउथ स्टार सूर्या (Suriya) का एक 5 मिनट का कैमियो भी है, जो फिल्म के लिए बेहद हिट साबित रहा है. खास बात ये है कि इस कैमियो के लिए सूर्या ने कोई फीस चार्च नहं की. इतना ही नहीं सूर्या को लेकर भी सोशल मीडिया पर #RolexBhai खूब ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, फिल्म में सूर्या ने रोलेक्स का किरदार निभाया है, जिसको सबसे ज्यादा पसंद किया गया है. सूर्या ने इस फिल्म के लिए इसलिए फिस नहीं ली क्योंकि वो कमल हासन को अपना गुरू मानते हैं, जिसके लिए उन्होंने फिल्म में कैमियो के लिए कमल हासन को थैंक्यू भी कहा था.

Updated on:
8 Jun 2022, 4:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा