29 मई को पंजाबी सिंगर और ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने वाले सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Death) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को जान से माने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. सलमान और सलीम खान को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. इसी को लेकर एक्टर ने मुंबई पुलिस को अपना बयान भी दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने बताया कि 'उन्हें पिछले कुछ दिनों में कोई धमकी भरा कॉल या संदेश नहीं आया है'.