कंगना का कहना है कि 'इस देश में हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा हक है'. वहीं कंगना की ये बात ज्यादातर यूजर्स को खटक रही है. दरअसल, कगंना ने अपनी स्टोरी में लिखा कि 'नूपुर अपने मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र है. मैंने देखा है, जिस तरह की धमकियां उनको दी गई है. जब हर दिन हिंदू भगवानों को अपमानित किया जाता है तो हम कोर्ट जाते हैं. कम से कम अब ऐसा न करें'. कंगना ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि 'ये अफगानिस्तान नहीं है. हम लोग एक पूरी व्यवस्था में चलती सरकार हैं, जिसे लोगों ने चुना है और उसे लोकतंत्र कहा जाता है. ये केवल उन लोगों को याद दिलाने के लिए है जो हमेशा इस बात को भूलते रहते हैं'.