
नई दिल्ली: 'अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy)' फेम साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अब हिंदी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। करण जौहर (Karan Johar) को विजय इतने पसंद हैं कि वे इनके साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। वहीं देवरकोंडा ने भी बॉलीवुड में आने के लिए हां कर दी है।
दरअसल, साऊथ सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों पुरी जगन( Jagannadh Puri) अपनी अगली फिल्म फाइटर के लिए करण जौहर से हाथ मिलाया है। अब ये फिल्म पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म के हीरो विजय देवरकोंडा होंगे। पुरी विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म फाइटर बनाने के लिए पूरी तैयार है। जिसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म पर बड़े पैमाने पर खर्चा होने वाला है।
बता दें इससे पहले विजय भी अपनी बॉलीवुड एंट्री की बात की पुष्टि कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले जब एक फैन ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि क्या वह अगली तमिल या मराठी फिल्म करेंगे? तो उन्होंने कहा-’मैं अपनी अगली फिल्म जल्द ही बॉलीवुड में बनाऊंगा।’