टॉलीवुड

Sreeleela का इस बॉलीवुड एक्टर के साथ वीडियो आया सामने, ‘पुष्पा-2’ एक्ट्रेस के अफेयर की हो रही चर्चा

Sreelala Video: पुष्पा 2 की अभिनेत्री श्रीलीला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो एक बॉलीवुड एक्टर के साथ दिख रही हैं। इस एक्टर से अब उनका नाम जुड़ रहा है।
2 min read
Mar 05, 2025
Sreeleela
Sreeleela

Sreelala Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीलीला की लव लाइफ एक बार फिर से चर्चा में है। पुष्पा 2 स्टार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो एक बॉलीवुड एक्टर के साथ दिख रही हैं। लोग इसे देख कह रहे हैं कि वो इस एक्टर को डेट कर रही हैं।

इस वायरल वीडियो में श्रीलीला बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के साथ दिख रही हैं। इसमें श्रीलीला कार्तिक के परिवारिक फंक्शन में डांस करती नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पार्टी कार्तिक ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के मेडिकल करियर में मिली सफलता के जश्न के लिए रखी थी।

इस वीडियो में श्रीलीला खूब एंजॉय करती और डांस करती दिख रही हैं, जबकि कार्तिक उनका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही म्यूजिक पुष्पा 2 के गाने "किसिक" से "मस्त कलंदर" में बदलता है, श्रीलीला एक पल के लिए रुक जाती हैं, जिससे कार्तिक जोर से हंसने लगते हैं।

रेडिट पर वायरल वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया खासतौर पर Reddit पर चर्चाएं हो रही हैं। यूजर्स ने अपने विचार शेयर किए। एक ने लिखा- "वे 'आशिकी 3' में भी साथ नजर आने वाले हैं। उनका लुक इसी फिल्म के लिए है।" दूसरे यूजर ने लिखा-"श्रीलीला पहले भी कार्तिक के साथ देखी गई थीं, क्या दोनों डेट कर रहे हैं।" एक शख्स ने लिखा-"दिलचस्प बात ये है कि श्रीलीला खुद भी डॉक्टर हैं… या कहें कि डॉक्टर परिवार से आती हैं।"

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आने वाली फिल्म

दोनों स्टार्स अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो दीवाली 2025 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक का दाढ़ी वाला लुक काफी चर्चा में है। वहीं, कुछ लोग इसे आशिकी 3 भी बता रहे हैं क्योंकि इसमें कार्तिक आर्यन का नाम होने की बात कही जा रही थी। 

Updated on:
05 Mar 2025 03:13 pm
Published on:
05 Mar 2025 03:13 pm