टॉलीवुड

अब कैटरीना इनके साथ लड़ाएगी इश्क, क्या करेंगे सलमान?

डीजे-2 में पूजा हेगडे़ की जगह अल्लू अर्जुन के साथ कैटरीना कैफ़ को रोमांस करते देखा जा सकता
3 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 9:41 AM IST
allu arjun and katrina kaif
allu arjun and katrina kaif

लगातार साउथ की फिल्मों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं बाहुबली फिल्म ने तो साउथ इंडस्ट्री को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। आज बॉलीवुड में न जाने कितनी ऐसी फिल्में है जो टॉलीवुड की फिल्मों को नकल कर बनाईं गईं हैं। वहीं साउथ की फिल्मों के एक्टर्स भी अपनी एक्टिंग का लोहा पूरी दुनिया में मनवा चुके हैं। हम बात कर रहे है साउथ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन के बारे में, जिन्होंने साउथ में अपनी एक खास जगह बना ली हैं।

अल्लू अर्जुन साउथ के उन अभिनेताओं में से है जो अपने शानदार अभिनय के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में शामिल हैं। यही वजह है कि दर्शक उनकी फिल्मों को बेहद पसंद करते हैं। अल्लू अर्जुन एक अच्छे अभिनेता होने के साथ एक डांसर भी हैं। यही वजह है कि अल्लू अर्जुन कि फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं।

अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म डीजे ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। वहीं हरीश शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म जबरदस्त एक्शन और रोमांस से भरपूर थी। अल्लू ने इस फिल्म में बहुत ही बेहतरीन रोल निभाया था इसलिए इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगडे़ भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। यह फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर कि सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। बता दें कि करीब 50 करोड़ कि लागत से बनी इस फिल्म ने 120 करोड़ का शानदार करोबार किया था।

अल्लू के करियर की ये सफल की सफलता को दखते हुए इस फिल्म के निर्माता दिल राजू और निर्देशक हरीश शंकर ने अब इस फिल्म का दूसरा भाग यानी डीजे-2 बनाने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से अल्लू की इस फिल्म में यानी डीजे-2 में पूजा हेगडे़ की जगह अब कटरीना कैफ नजर आएंगी।

यानी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ कैटरीना कैफ़ को रोमांस करते देखा जा सकता हैं। हालांकि इस फिल्म कि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि 2018 के अंत तक इस फिल्म कि घोषणा के साथ इसकी शुटिंग शुरू कि जा सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो अल्लू अर्जुन और कैटरीना कैफ़ कि शानदार जोड़ी को बडे़ पर्दे पर देखा बहुत ही शानदार होगा।

Published on: