टॉलीवुड

खेसारी लाल यादव के होली गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, अब तक सुना जा चुका लाखों बार

खेसारी लाल का ऑडियो या वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है।

less than 1 minute read
Feb 19, 2019
Khesari Lal Yadav

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का आए दिन अपने नए गानों को लेकर छाए रहते हैं। इसी बीच अब उनका होली का एक गाना यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल का ये गाना दो सप्ताह पहले ही यूट्यूब् पर पब्लिश किया गया गया। अबतक इस गाने को 8 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।

खेसारी लाल का ये गाना 'ओढ़नी ओढ़ले बाड़ू...' टाइटल से गाया गया है। यह एक आॅडियो गाना है। इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) को डीजे फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। डीजे पर डांस करने वाले लोगों के लिए यह गाना बेहद खास होने जा रहा है।

बता दें कि खेसारी लाल का ऑडियो या वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। हाल ही में एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ उनका एक गाना काफी पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी को लोग भोजपुरी फिल्मों में खूब पसंद किया जाता है।

Published on:
19 Feb 2019 01:03 pm
Also Read
View All