टॉलीवुड

Khesari Lal Yadav के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस को पसंद आया सिंगर का नया अवतार

खेसारी लाल यादव ने नए गाने इश्क ने मचाया धमाल खेसारी का नया लुक देख फैंस रह गए हैरान इंटरनेट पर रिलीज होते ही छाया ये गाना

less than 1 minute read
Dec 26, 2020
Khesari Lal Yadav new song
Khesari Lal Yadav new song

नई दिल्ली | भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने आते ही सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में उनका नया गाना इश्क (Ishq) रिलीज हुआ है जिसने आते ही धमाल मचा दिया है। खेसारी वैसे तो अपने गानों में भोजपुरी लुक में दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार वो बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

खेसारी का लुक देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। गाने वो किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। खेसारी के साथ गाने में एक्ट्रेस कनिष्का नेगी (Kanishka Negi) भी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खेसारी का गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

सिंगर खेसारी लाल यादव के बोल भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जिसे यादव राज ने लिखा है। गाने को खेसारी ने खुद ही गाया है। इस गाने का म्यूजिक बहुत पसंद किया जा रहा है। विनय विनायक ने इसका म्यूजिक दिया है। खेसारी के इस गाने को अब तक 26 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।

फैंस को खेसारी का नया अवतार बहुत भा रहा है। आप भी देखिए उनके इस गाने को जिसे स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

Published on:
26 Dec 2020 05:00 pm